कभी थे करीबी, आज विरोध में

सीतामढ़ी : बीते कार्यकाल के दौरान पूरे पांच सालों तक सभापति सुवंश राय के सबसे करीबी माने जाने वाले कई पार्षद इस बार श्री राय का साथ छोड़ चुके हैं. इनमें वार्ड-24 के निवर्तमान पार्षद अमरेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे हैं, जो इस बार अपनी पत्नी अनिता देवी को श्री राय की पत्नी विभा […]
सीतामढ़ी : बीते कार्यकाल के दौरान पूरे पांच सालों तक सभापति सुवंश राय के सबसे करीबी माने जाने वाले कई पार्षद इस बार श्री राय का साथ छोड़ चुके हैं. इनमें वार्ड-24 के निवर्तमान पार्षद अमरेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे हैं, जो इस बार अपनी पत्नी अनिता देवी को श्री राय की पत्नी विभा देवी के सामने सभापति की कुरसी के लिए दावेदारी ठोक दिये हैं.
वहीं, श्री राय के एक और करीब पार्षद पंकज कुमार भी उनका साथ छोड़कर अमरेंद्र सिंह के खेमे में शामिल हो गये हैं. पिछले कार्यकाल के दौरान दोनों ही पार्षद सभापति के सबसे करीबी माने जाते थे. इसके अलावा भी कई ऐसे पार्षद हैं जो पिछले कार्यकाल के दौरान उनके काफी करीबी थे, लेकिन इस बार उनके विरोध में खड़े दिखाई दे रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










