उपाध्यक्ष के लिए सुवंश-इरशाद में होगी टक्कर

Published at :28 May 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष के लिए सुवंश-इरशाद में होगी टक्कर

सीतामढ़ी : नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुवंश राय इस बार भी सभापति की कुरसी पर कब्जा जमाने के लिए परिणाम आने के साथ ही कसरत शुरू कर दी थी. सभापति की कुरसी महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही श्री राय ने कुरसी पर पुन: कब्जा जमाने की नीयत से अपनी पत्नी को […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुवंश राय इस बार भी सभापति की कुरसी पर कब्जा जमाने के लिए परिणाम आने के साथ ही कसरत शुरू कर दी थी. सभापति की कुरसी महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही श्री राय ने कुरसी पर पुन: कब्जा जमाने की नीयत से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने का फैसला कर लिया था.

संयोग से श्री राय पत्नी समेत दोनों ही सीट जीतने में कामयाब रहे. श्री राय पत्नी विभा देवी को सभापति और खुद उप सभापति बनने के लिए नव निर्वाचित पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है. हालांकि, उन्हें निवर्तमान उप सभापति मो इरशाद अहमद से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना जतायी जा रही है. सूत्रों की मानें तो इरशाद अहमद अपने करीबी पार्षदों के साथ सभापति के लिए अमरेंद्र सिंह खेमे का समर्थन करेंगे और उपाध्यक्ष पद के लिए खुद के पक्ष में समर्थन लेकर उपाध्यक्ष की कुरसी पर दोबारा कब्जा जमाने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन