बकाया मांगने पर फेंका तेजाब, दो गिरफ्तार

Published at :28 May 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया मांगने पर फेंका तेजाब, दो गिरफ्तार

अंडा दुकानदार के चेहरे पर फेंका तेजाब, थाने में प्राथमिकी दर्ज बेलसंड : थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में बकाया मांगने पर एक अंडा विक्रेता के चेहरे पर तेजाब फेंक उसे जख्मी कर दिया गया. जख्मी मधकौल निवासी अनिल सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह का पीएचसी में इलाज जारी है. घटना की बाबत जख्मी […]

विज्ञापन

अंडा दुकानदार के चेहरे पर फेंका तेजाब, थाने में प्राथमिकी दर्ज

बेलसंड : थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में बकाया मांगने पर एक अंडा विक्रेता के चेहरे पर तेजाब फेंक उसे जख्मी कर दिया गया.
जख्मी मधकौल निवासी अनिल सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह का पीएचसी में इलाज जारी है. घटना की बाबत जख्मी द्वारा बेलसंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें गांव के हीं रंजीत तिवारी व उमेश तिवारी को आरोपित किया है. पुलिस ने उमेश तिवारी व रंजीत तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उधर, आरोपी बनाये गये उमेश तिवारी ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें राज कुमार सिंह, झुन्ना सिंह, बलराम सिंह व संतोष सिंह पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन