पीएचसी से रेफर, निजी क्लिनिक में ऑपरेशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सरकार द्वारा भले ही अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गयी है, लेकिन चिकित्सक व कर्मी हीं सरकार की व्यवस्था पर पानी फेर रहे है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. सोनबरसा पीएचसी में प्रसव के लिए आयी एक महिला को बच्चा उलटा रहने की बात कह कर पीएचसी प्रभारी ने […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सरकार द्वारा भले ही अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गयी है, लेकिन चिकित्सक व कर्मी हीं सरकार की व्यवस्था पर पानी फेर रहे है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है.
सोनबरसा पीएचसी में प्रसव के लिए आयी एक महिला को बच्चा उलटा रहने की बात कह कर पीएचसी प्रभारी ने मरीज को रेफर कर दिया, वहीं खुद अपने सीतामढ़ी स्थित निजी क्लिनिक में भेजवा दिया. वहीं ऑपरेशन कर प्रसव कराया. इस दौरान पहले मरीज से दस हजार रुपये जमा कराये गये. गुरुवार की शाम सामने आयी इस तस्वीर से स्पष्ट हो गया है कि चिकित्सक अपनी कमाई के लिए मरीजों को सरकारी अस्पताल में जाने से रोक रहे है.
जबकी सदर अस्पताल में इलाज व ऑपरेशन समेत तमाम सुविधा उपलब्ध थी. बताते चले की कन्हौली थाना के अररिया निवासी संतोष कुमार की पत्नी सुषमा देवी को प्रसव के लिए सोनबरसा पीएचसी लाया गया था. जहां से पीएचसी प्रभारी ने बच्चा उलटा रहने की बात कह कर रेफर कर दिया. वहीं एंबुलेंस के माध्यम से सीतामढ़ी भेजा. लेकिन मरीज को सदर अस्पताल के बजाय अपने क्लिनिक में पहुंचवा दिया. कुछ देर बाद चिकित्सक निजी क्लिनिक में पहुंचे और महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया.
सुषमा के पिता मनोज साह ने बताया की आशा द्वारा उसे इस क्लिनिक में भेजा गया है. जबकि एंबुलेंस चालक ने सौ रुपये लिए.
सोनबरसा पीएचसी प्रभारी ने प्रसव को आयी महिला को किया रेफर
सदर अस्पताल के बदले मरीज को पहुंचवाया अपने निजी क्लिनिक में
बच्चा उल्टा होने की बात कह किया ऑपरेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










