छापेमारी में आठ गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . पुलिस व एसएसबी ने अवैध शराब कारोबािरयों व पियक्कड़ों के िखलाफ चलाया अभियान सीतामढ़ी : जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस व एसएसबी की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए जहां पांच कारोबारियों को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
कार्रवाई . पुलिस व एसएसबी ने अवैध शराब कारोबािरयों व पियक्कड़ों के िखलाफ चलाया अभियान
सीतामढ़ी : जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस व एसएसबी की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए जहां पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. वहीं तीन पियक्कड़ों को भी पकड़ने में सफलता पायी है. साथ ही एक बाइक भी जब्त की है.
बैरगनिया. बैरगनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सतपुरवा मठ के पास छापेमारी कर 90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गये लोगों में चकवा पुनर्वास निवासी शमसाद मंसूरी व सतपुड़वा निवासी इंद्रजीत बैठा शामिल है. पुलिस ने दोनों को उस वक्त दबोचा जब वे उक्त शराब को बेच रहे थे. इसकी पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की है. बताया है कि दोनों कारोबारियों ने शराब भी पी रखी थी.
बैरगनिया. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के 20 वीं बटालियन के बी कंपनी के जवानों ने नेपाल से शराब लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बैरगनिया नगर के डुमरवाना निवासी कारोबारी विजय प्रसाद कसेरा के रूप में की गयी है. इसकी पुष्टि एसएसबी इंस्पेक्टर अमिताभ कुमार ने करते हुए बताया है कि बॉर्डर पीलर संख्या 344/2 के पास गश्त लगा रहे जवानों ने 412 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ उक्त कारोबारी को उस वक्त दबोचा जब वह नेपाल के लक्ष्मीपुर बेलबिच्छवा से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने के फिराक में था.
बैरगनिया बॉर्डर पर एसएसबी ने मारा छापा
30 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार: मेजरगंज. एसएसबी 20 वीं बटालियन के माधोपुर स्थित कैंप के जवानों ने सोमवार की रात माधोपुर गांव के समीप से छापेमारी कर 30 बोतल नेपाली शराब के साथ माधोपुर गांव निवासी जय करण ठाकुर नामक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे मंगलवार को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. इसकी पुष्टि कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर संजय कुमार ने की है.
शराब के नशे में धुत्त युवकों ने मारी ठोकर, जेल: परिहार. थाना क्षेत्र के धामी टोल गांव में शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने गांव के एक युवक को ठोकर मार दी. घटना के बाद भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव निवासी विगन मंडल, रामश्रय मंडल व बलदेव मंडल का मेडिकल कराया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है. ग्रामीणों ने युवकों की बाइक घेर रखा है.
पुपरी. थानाध्यक्ष अवणी भूषण प्रसाद सिंह ने सशस्त्र बल के साथ पुपरी नगर के टावर चौक के समीप से 26 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं कारोबारी की बजाज प्लेटिना बाइक नंबर बीआर 30 जे -9664 व एक बैग भी जब्त किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के बहिलबारा गांव निवासी संतोष सहनी के पुत्र चिंतन सहनी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अवणी भूषण ने इसकी पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










