सम्मानित किये गये स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Apr 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

मिला सम्मान. स्वतंत्रतता आंदोलन में शरीक हुए सेनानियों के परिजनों से मिले जिले भर में प्रशासनिक अिधकारी सीतामढ़ी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में निवासी कर रहे स्वतंत्रता सेनानियों को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंच कर उन्हें शॉल ओढ़ा, […]
विज्ञापन
मिला सम्मान. स्वतंत्रतता आंदोलन में शरीक हुए सेनानियों के परिजनों से मिले जिले भर में प्रशासनिक अिधकारी
सीतामढ़ी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में निवासी कर रहे स्वतंत्रता सेनानियों को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंच कर उन्हें शॉल ओढ़ा, माला पहना व प्रतीक चिह्न समेत अन्य सामग्रियों के साथ सम्मानित किया. इस दौरान समाज के गणमान्यों द्वारा महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह व किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी समेत अपने गांव-समाज के स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया गया.
डुमरा : डुमरा रोड में पूर्व सांसद नागेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी समेत तीन महिलाओं को एसडीओ सदर व सीओ ने सम्मानित किया. चकमहिला में किंकर प्रसाद यादव की पत्नी कुंती देवी को सीओ ने सम्मानित किया. वहीं सोनबरसा प्रखंड के भूतही में फुलो देवी को बीडीओ कामिनी देवी ने सम्मानित किया.
बोखड़ा : प्रखंड के खड़का निवासी व स्वतंत्रता सेनानी स्व सुरेन्द्र झा उर्फ़ ठक्कन बाबू के 85 वर्षीया पत्नी प्रभावती देवी को जिला पार्षद संजय झा, स्थानीय मुखिया मदन मोहन झा, सीओ भाग्यनारायण राय, संदीप कुमार, पंसस पति कृष्ण कुमार, उप मुखिया रंजीत नाथ, मो सनओर व गणेश राम की मौजूदगी में उन्हें शौल ओढ़ा कर व माला पहला कर उन्हें सम्मानित किया गया. श्रीमती प्रभावती ने कहा कि उनकी अंतिम इच्छा परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी सेवा में देखने को है. भगवान जाने पूरी होगी या नहीं. इधर, बुधनगरा गांव में सीओ
भाग्यनारायण राय समेत अन्य ने स्वतंत्रता सेनानी स्व जयवीर सिंह की 85 वर्षीया विधवा सुग्गावती देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर ग्रामीण नंदकुमार यादव, राजाराम पंडित, सरपंच वीरेंद्र सिंह, कामोद लाल वसंत व अन्य मौजूद थे. उक्त कार्यक्रम से संबंधित गांव के लोगों में खुशी का माहौल था. खास कर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन अपने परिवार को गौरवान्वित हो रहे थे.
रीगा : द्वितीय पंचायत के सभा भवन में है स्वतंत्रता सेनानी स्व राम आशीष मंडल की पत्नी विद्या देवी को बीडीओ अशोक कुमार व विकास रंजन समेत अन्य ने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया चंचला देवी, सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रामवृक्ष मंडल, बिंदेश्वर पासवान व मीट्ठू राजा समेत अन्य मौजूद थे.
बैरगनिया : चंपारण सत्याग्रह सम्मान को लेकर सोमवार को प्रखंड के तीन स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया. जिसमे नगर के डुमरवाना निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व देवकीनंदन जायसवाल की पत्नी प्रभा जायसवाल, माई स्थान निवासी व स्वतंत्रता सेनानी स्व रामवृक्ष साह की पत्नी मुखिया देवी व वार्ड नंबर 6 डुमरवाना निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व रामऔतार साह की पत्नी मनाको देवी शामिल है. जबकि स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र प्रसाद सिंह पटना में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने गये है. वहीं, नंदवारा के स्वतंत्रता सेनानी स्व देवनारायण प्रसाद, मुसाचक के वासुदेव बैठा की पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण इन्हें मिलने वाली सम्मान कीट को वापस कर दिया गया. सम्मान समारोह में बीडीओ आशुतोष आनंद, बीएओ अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.
सुरसंड : प्रखंड के तीन स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नी को उनके घर पर जाकर सीओ सुधांशु शेखर समेत अन्य ने जिला से मिले किट देकर उन्हें सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में हर्री दुलारपुर निवासी सुमित्रा देवी व कमोद देवी एवं मलाही निवासी सुशीला देवी शामिल हैं. जबकि अदलपुर गांव की चंद्रकला देवी के रांची में इलाजरत रहने के चलते उन्हें किट नहीं दिया जा सका. विदित हो कि जिला से छह लोगों की सूची भेजी गयी थी, जिसमें सुरसंड की रामज्योति देवी व मुन्नी देवी की मृत्यु हो चुकी है.
रून्नीसैदपुर : प्रखण्ड के कुल तीन स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया है. बीडीओ नीरज आनंद व सीओ मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से प्रखंड के दसई निवासी व स्वतंत्रता सेनानी स्व रामजी शाही की पत्नी नगीना देवी, मेहसौल निवासी रघुवंश राय व गौरीगामा निवासी स्व गणेश प्रसाद सिंह की पत्नी कृष्णा देवी को उनके घर जाकर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये किट देकर सम्मानित किया. मानिकचौक में स्वतंत्रता सेनानी स्व धर्मदेव प्रसाद के उत्तराधिकारी के बाहर रहने व मननपुर मोरसंड निवासी स्व गुलाबी सिंह की पत्नी रामयशी कुंवर की हाल ही में मृत्यु हो जाने के कारण सम्मानित नहीं किया जा सका.
रून्नीसैदपुर : महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सैदपुर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक सोजेन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वैष्णव जन तेने को कहिये,पीड़ पड़ायी जाने, भजन गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. वक्ताओं ने गांधी जी के चंपारण आगमन पर प्रकाश डालते हुए चंपारण आंदोलन से संदर्भित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. मौजूद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों द्वारा गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. वक्ताओं में शिक्षक मनोज कुमार, रामकुमार, शंकर सुमन, मृत्युंजय कुमार, मुन्नी कुमारी, अनुभा कुमारी, संजू श्री, रीमा कुमारी, कृष्णा कुमारी, कलावती,सुधा कुमारी, प्रमोद कुमार, इन्दू कुमारी, संध्या कुमारी व रेणु कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
परिहार : प्रखंड में नौ स्वतंत्रता सेनानी परिवार को बीडीओ निरंजन कुमार व सीओ किशोर पासवान ने उनके घर पर जाकर उन्हें सम्मानित किया, जिसमें सहसराम निवासी स्व सुखदेव की पत्नि इसरी देवी व स्व रामलखन की पत्नि रामपती देवी, बबुरवन निवपासी स्व मुन्नी राउत की पत्नि बनारसी देवी व राम सहायक राउत की पत्नि रामज्योति देवी, विष्णुपुर निवासी स्व बीगु साह की पत्नि मुनाकी देवी व स्व रामगोपाल की पत्नि रामसखी देवी, कोरिया पिपरा निवासी स्व गणेश सिंह की पत्नि गुलाब देवी, सिरसिया निवासी स्व किशोर चौधरी की पत्नि सरजी देवी, सिसौटिया निवासी स्व सत्यनारायण सिंह की पत्नी चंद्रकला देवी शामिल हैं.
बाजपट्टी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के अवसर पर सोमवार को प्रखंड के वनगांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व सरयुग सिंह की पत्नी राजवंती देवी व स्व फुलगेन कुंवर की पत्नी गोदावरी देवी के आवास पर जा कर प्रमुख राजकिशोरी देवी, बीडीओ सह प्रभारी सीओ शशि रंजन यादव, उप प्रमुख सुधीर कुंवर व जयकिशन राठौड़ ने संयुक्त रूप से उन्हें शॉल ओढ़ा कर व माला पहना कर सम्मानित किया. मौके पर जिला पार्षद मधु प्रिया, मुखिया पूजा सिंह, रालोसपा नेता सतीश कुंवर, मनोज कुमार व सुनील महतो समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










