सरकारी स्कूलों में भी नहीं है सीजफायर की व्यवस्था

Published at :17 Apr 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में भी नहीं है सीजफायर की व्यवस्था

जिले में लगातार बढ़ रहीं अगलगी की घटनाएं सीतामढ़ी : इलाके में अगलगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ले ही अधिकारियों द्वारा लगातार लोगों को सचेत किया जा रहा है. लेकिन हैरत की बात यह की सरकारी कार्यालय, अस्पताल व स्कूलों में अगलगी पर काबू पाने की कोई व्यवस्था नहीं है. मामूली सीज फायर जैसे […]

विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहीं अगलगी की घटनाएं

सीतामढ़ी : इलाके में अगलगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ले ही अधिकारियों द्वारा लगातार लोगों को सचेत किया जा रहा है. लेकिन हैरत की बात यह की सरकारी कार्यालय, अस्पताल व स्कूलों में अगलगी पर काबू पाने की कोई व्यवस्था नहीं है. मामूली सीज फायर जैसे अग्निशमन यंत्र का अभाव है. सदर अस्पताल की बात छोड़ दे तो जिले के किसी भी पीएचसी या रेफरल अस्पताल में सीज फायर उपलब्ध नहीं है.
ऐसे में अगर किसी अस्पताल में आग लग जाये तो मरीजों का भगवान ही मालिक होगा. सदर अस्पताल में भी हाल ही में सीज फायर यंत्र की खरीद हुई है. जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीएचसी प्रभारी डॉ कामेश्वर प्रसाद ने बताया की अग्निशामक यंत्र की खरीद के लिए कोई फंड नहीं है. वैसे अस्पताल के दवा स्टोर रूम में मात्र एक सीज फायर लगाया गया है.
सरकारी स्कूलों में भी नहीं है सीजफायर की व्यवस्था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन