समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग

Published at :17 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग

19 को गृहरक्षकों से डुमरा में जुटने की अपील सीतामढ़ी : सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में समान काम का समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर हड़ताली होमगार्ड जवानों ने रविवार को पांचवें दिन भी बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. […]

विज्ञापन

19 को गृहरक्षकों से डुमरा में जुटने की अपील

सीतामढ़ी : सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में समान काम का समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर हड़ताली होमगार्ड जवानों ने रविवार को पांचवें दिन भी बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने की. धरना पर बैठे गृहरक्षक पांच अप्रैल को हड़ताल वापस लिये जाने के बाद सरकार के प्रधान सचिव गृह विभाग आमिर सुबहानी एवं डीजी पीएन राय के द्वारा हड़ताली गृहरक्षकों को सेवा मुक्त करने एवं नाना प्रकार के यातनाएं दिये जाने के आदेश से नाराज थे. गृहरक्षकों का स्पष्ट कहना है
कि जब तक दमनात्मक कार्रवाई के आदेश को वापस लेते हुए हड़ताली गृहरक्षकों को कर्तव्य पर प्रतिनियुक्ति का आदेश नहीं दिया जाता है, धरना जारी रहेगा. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गृहरक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. हम सरकार के इस रवैये से डरने वाले नहीं है. संघ के कार्यालय सचिव उदय नारायण झा ने जिले के सभी गृहरक्षकों से 19 अप्रैल को धरना में शामिल होने की अपील की. धरना पर बैठने वालों में संरक्षक रामु सिंह, उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, दु:खहरण मिश्र, सचिव श्याम सिंह, अशोक सिंह, राम अनेक पांडेय, सलीम बैठा, राम प्रगास राय, राम किशोर राय, घनश्याम प्रसाद, देवेंद्र राय, राम भगत राय, शिव कुमार चौरसिया, राम विनय सिंह, बालेश्वर साह समेत कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन