अविवाहित लड़की ने दि या बच्ची को जन्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

रीगा के एक निजी क्लिनिक में दिया जन्म बच्ची स्वस्थ्य, मां बेहोशी की हालत में किशोरी के पिता ने थाने ने आवेदन देकर मांगा इंसाफ पुलिस से किया सवाल, बच्ची का पिता कौन? गांव के ही युवक द्वारा जबरन किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की चर्चा रीगा थानाध्यक्ष ने कहा, होगी किशोरी व मां-बाप […]
विज्ञापन
रीगा के एक निजी क्लिनिक में दिया जन्म
बच्ची स्वस्थ्य, मां बेहोशी की हालत में
किशोरी के पिता ने थाने ने आवेदन देकर मांगा इंसाफ
पुलिस से किया सवाल, बच्ची का पिता कौन?
गांव के ही युवक द्वारा जबरन किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की चर्चा
रीगा थानाध्यक्ष ने कहा, होगी किशोरी व मां-बाप से पूछताछ
सीतामढ़ी/रीगा : रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. अविवाहित किशोरी के मां बनने की चर्चा जहां इलाके में जोरों पर है. वहीं किशोरी के पिता ने रीगा थाने में आवेदन देकर जहां इंसाफ मांगा है, वहीं पुलिस से ही सवाल किया है कि किशोरी का पिता कौन है?
रीगा थाना के एक गांव की किशोरी ने नौ माह पूर्व अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की थी. उसकी मां उसे लेकर ओझा के पास गयी थी. ओझा ने इलाज शुरू किया. लेकिन इससे कुछ सुधार नहीं हुआ. इसी बीच जब तक परिजन कुछ समझ पाते, किशोरी के पेट ने आकार ले लिया. बाद में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ. और शनिवार की रात रीगा के एक निजी क्लिनिक में किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची स्वस्थ्य है, लेकिन किशोरी अब तक बेहोशी की अवस्था में है. इसी बीच रविवार को किशोरी के पिता ने रीगा थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है.
बताया है कि किसी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. लिहाजा वह मां बन गयी है. कहा है कि जन्म लेने वाली बच्ची के पिता का अता पता नहीं है. उसने पुलिस से सवाल किया है कि बच्ची का पिता कौन है. साथ ही बच्ची के पिता का पता लगाते हुये कार्रवाई की मांग की है. उधर, किशोरी के परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है. जबकी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया है कि पुलिस आवेदन के आलोक में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता का बयान लेने की कोशिश की जा रहीं है, लेकिन फिलहाल वह बेहोशी की हालत में है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी जब गर्भवती हुई तो परिजनों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी गयी. यह जांच का विषय है. उसके मां-बाप से भी पूछताछ की जायेगी.
बताया कि किशोरी के पिता द्वारा आवेदन में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है. मामला गंभीर है, लिहाजा पुलिस सूक्ष्मता से मामले की जांच करेगी. किशोरी का गांव के ही किसी के साथ शारीरिक संबंध था. लिहाजा व गर्भवती हो गयी. बाद में गर्भपात कराने की कोशिश की गयी. लेकिन समय अधिक हो जाने की वजह से चिकित्सकों ने इनकार कर दिया. ऐसे में मजबूरी में किशोरी को मां बनना पड़ा. लोगों की माने तो उक्त लोग के बारे में किशोरी के मां-बाप को भी पता है, लेकिन भय से वे कुछ बता नहीं पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










