विवाहिता की हत्या में फॉरेंसिक टीम का इंतजार

Published at :30 Mar 2017 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में फॉरेंसिक टीम का इंतजार

सीतामढ़ी/रीगा : रीगा थाना के रेवासी गांव में विवाहिता की गला दबा हत्या करने व साक्ष्य छिपाने के लिये शव को सीतामढ़ी नगर थाना के मधुबन में फेंके जाने के मामले में रीगा व नगर थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की टीम जहां हत्यारोपियों व वाहन मालिक की तलाश में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रीगा : रीगा थाना के रेवासी गांव में विवाहिता की गला दबा हत्या करने व साक्ष्य छिपाने के लिये शव को सीतामढ़ी नगर थाना के मधुबन में फेंके जाने के मामले में रीगा व नगर थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की टीम जहां हत्यारोपियों व वाहन मालिक की तलाश में लगी है

फिलहाल पुलिस इस मामले के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहीं है, वहीं मामले का खुलासा हो, इसके लिये फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है. इसके लिये फॉरेंसिक टीम को बुलावा भेजा गया है. पुलिस टीम का इंतजार कर रहीं है. इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर के अनुसार पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन कराना चाहती है.

क्या है मामला: रीगा थाना के रेवासी गांव में 26 मार्च की रात पति व सौतन समेत ससुराल वालों ने मिलकर सुनीता देवी नामक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी थी. वहीं शव को वाहन पर लाद कर नगर थाना के मधुबन में ठिकाना लगा दिया था.

27 मार्च की सुबह नगर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित एक बगीचे में विवाहिता का नग्न शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी थी. पुलिस अभी मामले की तहकीकात में जुटी हीं थी की मधुबन में शव मिलने की खबर रीगा थाना के रेवासी गांव तक पहुंच गयी. और पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया था. घटना की बाबत मृतका के पिता नेपाल के डुमरिया निवासी सुखारी साह के फर्द बयान के आधार पर रीगा थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें मृतका के पति प्रभु साह, भैसूर उमेश साह, पहली पत्नी व राज किशोर साह को आरोपित किया था. जबकि 28 मार्च को पुलिस ने रीगा थाना के रेवासी गांव में छापेमारी कर विवाहिता की हत्या के बाद शव को फेंकने में प्रयुक्त टाटा विक्टा नंबर बीआर 06 पी-6872 को जब्त कर लिया था.

28 मार्च को नगर थाना पुलिस ने रेवासी गांव में छापेमारी कर किया था विक्टा को बरामद

हत्यारोपियों व विक्टा के मालिक की तलाश में छापेमारी जारी

नगर थाना पुलिस कर रही टीम के आने की प्रतीक्षा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन