48 फीसदी मतदान के साथ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न:

पुरनहिया : प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में पंच पद के लिए कराया गया .मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है. उपचुनाव में औसत मतदान लगभग 48 फीसदी हुआ. बसंतपट्टी पंचायत में मध्य विद्यालय बूथ संख्या 48पर कुल वोटर 459 के विरुद्ध 170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया . औसत मतदान 37 फीसदी रहा. वहीं […]
पुरनहिया : प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों में पंच पद के लिए कराया गया .मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है. उपचुनाव में औसत मतदान लगभग 48 फीसदी हुआ. बसंतपट्टी पंचायत में मध्य विद्यालय बूथ संख्या 48पर कुल वोटर 459 के विरुद्ध 170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया . औसत मतदान 37 फीसदी रहा.
वहीं बराही जगदीश पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कन्या बूथ संख्या 68 पर कुल वोटर 495 के विरुद्ध 257 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया .जहां औसत मतदान लगभग 52 फीसदी हुआ .जबकि दोस्तिया पंचायत में मध्य विद्यालय दोस्तिया दक्षिणी बूथ संख्या 87 पर कुल 466 के मुकाबले 261 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.जहां औसत मतदान 56 फीसदी रहा. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो रईसुदीन खां ने बताया कि दो मार्च को अनुमंडल मुख्यालय में मतों की गिनती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










