कारोबारी बन पकड़ी शराब

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर पुलिस ने हाइवे के भनसपट्टी के पास छापेमारी कर ट्रक व कार समेत बड़ी संख्या में शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. रून्नीसैदपुर थाना पुलिस के अवर निरीक्षक रतन कुमार यादव ने नाटकीय अंदाज में कारोबारी बन कर न केवल उक्त शराब को जब्त किया, बल्कि कारोबारियों को भी दबोच […]
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर पुलिस ने हाइवे के भनसपट्टी के पास छापेमारी कर ट्रक व कार समेत बड़ी संख्या में शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. रून्नीसैदपुर थाना पुलिस के अवर निरीक्षक रतन कुमार यादव ने नाटकीय अंदाज में कारोबारी बन कर न केवल उक्त शराब को जब्त किया, बल्कि कारोबारियों को भी दबोच लिया. बताया गया है कि अवर निरीक्षक श्री यादव को गुप्त सूचना मिली थी की शराब माफिया ट्रक से शराब को सीतामढ़ी लाने की तैयारी में है. इसके बाद श्री यादव ने कारोबारी बन कर माफियाओं से संपर्क किया. कुल 3 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद कारोबारी शराब लेकर सीतामढ़ी की ओर आ रहे थे, जहां पुलिस के बिछाये जाल में फंस गये. जब्त, ट्रक-कार व शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गयी है.
जब्त शराब में रॉयल स्टेग 180 एमएल का 76 कार्टन, 375 एमएल का 185 कार्टन व 750 एमएल का 89 कार्टन शामिल हैं. गिरफ्तार कारोबारियों में वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी रंजन कुमार, पप्पू कुमार व आलोक कुमार शामिल है. इनमें रंजन कुमार पूर्व में शराब का कारोबारी रहा है. पुलिस फिलहाल तीनों से पूछताछ कर रहीं है. पुलिस द्वारा ट्रक नंबर बीआर 21 डी 4391, 350 कार्टन रॉयल स्टेग शराब व बगैर नंबर की मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर पूछताछ की जा रहीं है. अवर निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि कारोबारियों ने शराब की डिलेवरी के बाद रकम लेने की बात कहीं थी. इसके आलोक में ट्रक पर शराब लेकर सीतामढ़ी की ओर आ रहे थे. इस दौरान शराब के साथ तीनों पकड़े गये. फिलहाल इनके माफियाओं का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










