फर्जी पेंशनरों पर होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरा. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत फर्जी तरीके से पेंशन लेने वाले पेंशनधारियों की खैर नहीं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी, वहीं कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत डीएम ने सभी बीडीओ को पत्र भेज कर फर्जी पेंशनधारकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा प्रतिवेदन भेजने का […]
विज्ञापन
डुमरा. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत फर्जी तरीके से पेंशन लेने वाले पेंशनधारियों की खैर नहीं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी, वहीं कार्रवाई की जायेगी.
इस बाबत डीएम ने सभी बीडीओ को पत्र भेज कर फर्जी पेंशनधारकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा प्रतिवेदन भेजने का आदेश दिया है. बीडीओ को भेजे गये पत्र में डीएम ने कहा है कि पीएफएमएस सत्यापित पेंशनधारियों को डीबीटी के जरिये पेंशन भुगतान के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि कतिपय पेंशनधारी फर्जी तरीके से पेंशन प्राप्त कर रहे है. वहीं पाया गया है कि कई पेंशनधारी गलत जानकारी प्रदान कर पेंशन का लाभ उठा रहे है.
वहीं कइयों का अलग-अलग बैंकों में भी खाता है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार जिले में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारकों की कुल संख्या 20,0069 है. इनमें 18,2,959 पेंशनधारकों का खाता ऑनलाइन है. जबकि त्रुटियों के चलते 12,671 खाता तत्काल अस्वीकृत है. त्रुटियों के निराकरण के बाद इन बैंक खातों को भी ऑनलाइन कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










