एलएम हाइस्कूल पुपरी की प्रधानाध्यापक तलब

Published at :23 Feb 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
एलएम हाइस्कूल पुपरी की प्रधानाध्यापक तलब

डुमरा : बगैर मूल्यांकन बच्चों के उत्प्रेषण व मैट्रिक के पंजीयन तथा फॉर्म भरने में 500 रुपये प्रति छात्र-छात्रा अवैध उगाही करने समेत चार मामलों को लेकर एसडीओ पुपरी ने एलएम हाइस्कूल पुपरी की प्रधानाध्यापिका को तलब किया है. साथ चार अलग-अलग बिंदुओं पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी […]

विज्ञापन

डुमरा : बगैर मूल्यांकन बच्चों के उत्प्रेषण व मैट्रिक के पंजीयन तथा फॉर्म भरने में 500 रुपये प्रति छात्र-छात्रा अवैध उगाही करने समेत चार मामलों को लेकर एसडीओ पुपरी ने एलएम हाइस्कूल पुपरी की प्रधानाध्यापिका को तलब किया है. साथ चार अलग-अलग बिंदुओं पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है. एसडीओ पूछा है कि बगैर मूल्यांकन बच्चों का उत्प्रेषण कैसे कर दिया गया, मैट्रिक के पंजीयन तथा फॉर्म भरने में 500 रुपये प्रति छात्र-छात्रा अवैध उगाही किस परिस्थिति में की गयी, विद्यालय मद की राशि का दुरुपयोग करने व मूल उत्तर पुस्तिका परिवादकर्ता को प्राप्त होने की परिस्थितियों की बाबत जवाब मांगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन