रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मुखिया पति से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित कुणाल कुमार उर्फ विवेक कुमार को मोहनपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हवाले करने से पूर्व मुखिया पति भिखारी राय ने उसकी जम कर पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मुखिया पति से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित कुणाल कुमार उर्फ विवेक कुमार को मोहनपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के हवाले करने से पूर्व मुखिया पति भिखारी राय ने उसकी जम कर पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है. वह गांव के हीं अभिनंदन राय का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पकड़े गये युवक के पास से एक बोतल अंगरेजी शराब, बाइक व मोबाइल जब्त किया गया है.
भिखारी का आरोप है कि कुणाल उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था. रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी भी देता था. मोहनपुर चौक पहुंचने पर उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. उधर कुणाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में साथ नहीं देने पर भिखारी राय ने उससे मारपीट की और रंगदारी का झूठा आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया. भिखारी राय की पत्नी तारा देवी मेहसौल पश्चिमी पंचायत की मुखिया है. मालूम हो की पकड़े गये युवक के विरुद्ध नगर के बाइपास रोड व बथनाहा में गोलियां चलाने का आरोप है. वह फिलहाल जमानत पर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










