डेढ़ किलो चांदी व बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा : एसएसबी के रमनगरा बीओपी के असिस्टेंट सुरेश पंडित के नेतृत्व में जवान राजकुमार, सीजिला कुमारी व बलराम कुमार ने हनुमान चौक स्थित पिलर नंबर 326 के समीप से एक बाइक व दो किलो चांदी जब्त करने के साथ हीं दोनों युवकों को को पकड़ लिया. बताया गया है कि नेपाल से बॉर्डर पर […]
विज्ञापन
सोनबरसा : एसएसबी के रमनगरा बीओपी के असिस्टेंट सुरेश पंडित के नेतृत्व में जवान राजकुमार, सीजिला कुमारी व बलराम कुमार ने हनुमान चौक स्थित पिलर नंबर 326 के समीप से एक बाइक व दो किलो चांदी जब्त करने के साथ हीं दोनों युवकों को को पकड़ लिया. बताया गया है कि नेपाल से बॉर्डर पर उक्त बाइक के पहुंचते हीं उसे रोक कर तलाशी ली गयी. बाइक की डिक्की से डेढ़ किलो चांदी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 60 हजार आंकी गयी है.
पकड़े गये युवकों में रीगा थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी जयकिशोर साह का पुत्र चंदन कुमार व सुरेंद्र कुमार का पुत्र राजू कुमार शामिल है. जब्त सामान व दोनों युवकों को कस्टम के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










