ध्वस्त होने के कगार पर पहुंचा छौरहिया का सड़क पुल

सीतामढ़ी/सुप्पी : जिले के सुप्पी प्रखंड के छौरहिया गांव का महत्वपूर्ण सड़क पुल अब ध्वस्त होने की कगार पर है. उक्त पुल का करीब 60 फीसदी हिस्सा जहां-तहां क्षतिग्रस्त हो चुका है. पुल के एक छोर का रेलिंग भी पूरी तरह से ध्वस्त है, जिसके कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय […]
सीतामढ़ी/सुप्पी : जिले के सुप्पी प्रखंड के छौरहिया गांव का महत्वपूर्ण सड़क पुल अब ध्वस्त होने की कगार पर है. उक्त पुल का करीब 60 फीसदी हिस्सा जहां-तहां क्षतिग्रस्त हो चुका है. पुल के एक छोर का रेलिंग भी पूरी तरह से ध्वस्त है, जिसके कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुल में अब तक एक दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. डेढ़ वर्ष
सेवानिवृत्त शिक्षक पशुपति नारायण सिंह की पुल में गिर मौत के बाद भी न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कानों में जूं रेंगा और न हीं पुल निर्माण के अधिकारियों का हीं ध्यान गया. उक्त पुल गांव के दो छोर को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है. इतना हीं नहीं नेपाल के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों व शिवहर जिले को सड़क से जोड़ने में भी उक्त सड़क पुल की महत्वपूर्ण भूमिका है. ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, रामाश्रय सिंह, राजदेव सिंह,
राम विनय सिंह, महेंद्र मंडल, राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि करीब 60 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम पंचायत राज सुप्पी बोकठा के मुखिया स्व हरिनारायण सिंह ने पंचायत मद से उक्त पुल का निर्माण कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










