55 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों का वेतन बंद

Published at :07 Dec 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
55 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों का वेतन बंद

मेजरगंज बीइओ ने अगले आदेश तक प्रधान शिक्षकों के वेतन पर लगायी रोक प्रधान शिक्षकों को दी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी मामला विद्यालय आंकड़ा संग्रह प्रपत्र व छात्र-छात्रावार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र समय पर जमा नहीं करने का मेजरगंज : मेजरगंज प्रखंड के सभी 55 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद कर दिया गया है. शिक्षकों […]

विज्ञापन

मेजरगंज बीइओ ने अगले आदेश तक प्रधान शिक्षकों के वेतन पर लगायी रोक

प्रधान शिक्षकों को दी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
मामला विद्यालय आंकड़ा संग्रह प्रपत्र व छात्र-छात्रावार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र समय पर जमा नहीं करने का
मेजरगंज : मेजरगंज प्रखंड के सभी 55 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन बंद कर दिया गया है. शिक्षकों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगी रहेगी. यह कार्रवाई मेजरगंज बीईओ दानी राय ने की है. बीईओ ने विद्यालय आंकड़ा संग्रह प्रपत्र व छात्र-छात्रावार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र ससमय जमा नहीं कराने को लेकर प्रधान शिक्षकों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की है. बीईओ के इस कार्रवाई के बाद इलाके के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.
बताते चले की शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों को दो अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराया था. जिसमें शिक्षकों को विद्यालयवार व छात्र-छात्रावार बच्चों की संख्या समेत महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख करते हुए उक्त दोनों प्रपत्र को बीइओ के माध्यम से शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना था.
इसके आलोक में डीई व डीपीओ द्वारा लगातार बीइओ को निर्देश दिया जा रहा था. वहीं बीइओ भी अपने स्तर से प्रधान शिक्षकों को निर्देशित कर रहे थे. बावजूद इसके शिक्षक उक्त प्रपत्र भरने के प्रति बेपरवाह रहे. छात्र-छात्रावार आंकड़ा उपलब्ध कराने में मेजरगंज पूरी तरह फिसड‍डी रहा. लिहाजा बीइओ दानी राय ने इसे प्रधान शिक्षकों की लापरवाही करार देते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन