कैश की किल्लत अब भी बरकरार

सीतामढ़ी : नोटबंदी के 28 वें दिन भी शहर के बैंकों में कैश की किल्लत देखने को मिला. गेहूं बोआई का सीजन होने व पेंशन-वेतन का समय होने के कारण बैंकों में निकासी को लेकर ग्राहकों की भीड़ जुटना अभी भी जारी है. एसबीआई बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों द्वारा अपने खाताधारियों को सरकारी नियमानुसार […]
सीतामढ़ी : नोटबंदी के 28 वें दिन भी शहर के बैंकों में कैश की किल्लत देखने को मिला. गेहूं बोआई का सीजन होने व पेंशन-वेतन का समय होने के कारण बैंकों में निकासी को लेकर ग्राहकों की भीड़ जुटना अभी भी जारी है. एसबीआई बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों द्वारा अपने खाताधारियों को सरकारी नियमानुसार भुगतान तो दिया जा रहा है,
लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी व एचडीएफसी समेत कुछ अन्य बैंकों द्वारा खाताधारियों को मंगलवार को भी नियमानुसार भुगतान नहीं दिया गया. बैंक ऑफ बड़ौदा व एचडीएफसी समेत कई बैंकों के एटीएम से मंगलवार को लोगों को रूपये निकासी करने का मौका नहीं मिल सका. हालांकि एसबीआई व आइसीआइसीआई बैंक के कुछ एटीएम से ग्राहकों को रूपये निकासी करते देखा गया. कई एटीएम तकनिकी खराबी के चलते बंद पाया गया तो कई एटीएम में रूपये नहीं डाले गये थे. हालांकि जो भी एटीएम खुले थे, उसमें कोई खास भीड़ देखने को नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










