इलाहाबाद बैंक ने ग्राहकों के िलए की चाय-बिस्किट की व्यवस्था

Published at :07 Dec 2016 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक ने ग्राहकों के िलए की चाय-बिस्किट की व्यवस्था

नानपुर : जिले में रुपयों की निकासी के लिए बैंकों में उत्पन्न आपाधापी के बीच जहां सर्दी के मौसम में भी ग्राहकों के पसीने निकल रहे है, वहीं दूसरी ओर बैंक कर्मियों व ग्राहकों के बीच तु-तु मै-मै की स्थिति भी सामने आ रहीं है. इन परिस्थितियों के बीच इलाहाबाद बैंक बहेड़ा ज़ाहिदपुर शाखा का […]

विज्ञापन

नानपुर : जिले में रुपयों की निकासी के लिए बैंकों में उत्पन्न आपाधापी के बीच जहां सर्दी के मौसम में भी ग्राहकों के पसीने निकल रहे है, वहीं दूसरी ओर बैंक कर्मियों व ग्राहकों के बीच तु-तु मै-मै की स्थिति भी सामने आ रहीं है. इन परिस्थितियों के बीच इलाहाबाद बैंक बहेड़ा ज़ाहिदपुर शाखा का मानवीय चेहरा मंगलवार को सामने आया.

बैंक में रुपयों की निकासी करने आए व सर्दी से ठिठुर रहे लोगों के लिए बैंक ने गरम चाय व बिस्किट की व्यवस्था कर ग्राहकों को बड़ी राहत दी. बैंक की इस पहल पर ग्राहक खासे उत्साहित दिखे, वहीं लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना की. बताते चले की मंगलवार को बैंक खुलने से घंटों पहले ही लोगों की लंबी कतार बैंक के आगे लग गई थी. वहीं तेज हवा बह रहीं थी. इसी बीच बैंक पहुंचे शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार की नजर ठंड से सिहरते ग्राहकों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने कतार में लगे लोगों को चाय – बिस्किट उपलब्ध कराई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन