स्कूल के नाइट गार्ड की पिटाई, सदर अस्पताल में भरती

Published at :06 Dec 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के नाइट गार्ड की पिटाई, सदर अस्पताल में भरती

सीतामढ़ी : नगर के सटे शांतिनगर स्थित विद्या भारती स्कूल के नाइट गार्ड को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी ललन सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वह शिवहर जिले के श्यामपुर भंटहा थाने के पहाड़पुर गांव का रहनेवाला है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के सटे शांतिनगर स्थित विद्या भारती स्कूल के नाइट गार्ड को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी ललन सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वह शिवहर जिले के श्यामपुर भंटहा थाने के पहाड़पुर गांव का रहनेवाला है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित गार्ड का बयान दर्ज किया है,

जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में स्कूल के हॉस्टल में पढ़ रहे 10वीं कक्षा के नारायण कुमार समेत सात को आरोपित किया है. बताया है कि हॉस्टल से समयानुसार निकलने देने के कारण उक्त छात्र ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर मारपीट की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन