ठंड व कोहरे ने धीमी की रफ्तार दिन में भी लाइट जलाने की मजबूरी

Published at :05 Dec 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड व कोहरे ने धीमी की रफ्तार दिन में भी लाइट जलाने की मजबूरी

गरम कपड़ों की िबक्री बढ़ी सीतामढ़ी : जिले में घने कोहरे के साथ जहां ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, वहीं इसके चलते सर्दी भी सितम ढाने लगी है. जबकि गुलाबी ठंड के बीच अब गरम कपड़ों का बाजार भी गरमाने लगा है. ठंड का साइड इफेक्ट अब जहां रोगों का प्रसार बढ़ाने […]

विज्ञापन

गरम कपड़ों की िबक्री बढ़ी

सीतामढ़ी : जिले में घने कोहरे के साथ जहां ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, वहीं इसके चलते सर्दी भी सितम ढाने लगी है. जबकि गुलाबी ठंड के बीच अब गरम कपड़ों का बाजार भी गरमाने लगा है. ठंड का साइड इफेक्ट अब जहां रोगों का प्रसार बढ़ाने लगा है, वहीं दस बजे सुबह तक इलाके के घने कोहरों में लिपटे रहने की वजह से दिन में ही वाहनों का लाइट जला कर चलने की मजबूरी भी सामने आ रहीं है. जिले में शीतल हवाओं व घने कोहरों के बीच रविवार को दूसरे दिन भी ठंड का कहर जारी रहा.
अहले सुबह से ही इलाका घने कोहरों की चादरों में लिपटा नजर आया. कोहरे की वजह से रविवार को बस व ट्रेन सेवाओं के परिचालन पर भी असर पड़ा. जबकि पूरे दिन सर्द हवाएं बहती रहीं. उधर, ठंड के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जबकि ठंड जनित रोगों के प्रसार में भी लगातार वृद्धि जारी है.
हालांकि ठंड बढ़ने के साथ ही गरम कपड़ों का व्यवसाय गरम हो गया है. लिहाजा दुकानदारों की बांछे खिल गई है. व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस बार व्यवसाय से अच्छा खासा मुनाफा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन