बच्चों के बीच कवि सम्मेलन का आयोजन कवि सम्मेलन का उद्घाटन करतीं प्राचार्या व अन्य.

Published at :05 Dec 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के बीच कवि सम्मेलन का आयोजन कवि सम्मेलन का उद्घाटन करतीं प्राचार्या व अन्य.

सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल में बच्चों के आत्मिक, मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पहली कड़ी में स्कूल के सभागार में कवि सम्मेलन अविस्मरणीय रहा. जिसमें कक्षा पंचम से अष्टम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. चयनित 25 बाल कवियों ने अपनी भावाभिव्यक्ति से विभिन्न कवियों की […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : हेलेंस स्कूल में बच्चों के आत्मिक, मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पहली कड़ी में स्कूल के सभागार में कवि सम्मेलन अविस्मरणीय रहा. जिसमें कक्षा पंचम से अष्टम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. चयनित 25 बाल कवियों ने अपनी भावाभिव्यक्ति से विभिन्न कवियों की रचनाओं को प्रस्तुत किया.

कार्य्रकम के मुख्य अतिथि गीतकार कहा कि आपके इन भावाभिव्यक्ति पूर्ण अंकुरण को पुष्पित व पल्लवित होने के लिए इस स्कूल की तरह मैं भी सहयोग दूंगा. स्कूल के हेड सतीश व हेड गर्ल अनुषा के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विगीतेश ने बच्चों की भावाभिव्यक्ति व स्मरण शक्ति का मूल्यांकन किया. आन्या सिंह की प्रस्तुति ‘वर्षों तक वन में घूम-घूम बाधा विघ्नों को चूम-चूम’ ने दुर्योधन की सभा की याद दिला दी. स्कूल की प्राचार्या चंदा सिन्हा ने बच्चों को पुष्प की अभिलाषा रचना के माध्यम से देशहित में अपने कर्तव्य पालन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी.

इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त उत्कर्ष वैभव, द्वितीय सुहानी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ऋषभ राज को सम्मानित किया गया. उप प्राचार्या शैक्षणिक किरण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर स्कूल के जीएम चंद्रदीप सिंह, उप प्राचार्य प्रशासनिक गणेश झा, शिक्षक संतोष सिंह, मंजेश सिंह, सुमन, रेखा झा, नेहा, उदय, कृष्ण मुरारी समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन