स्वाइप मशीन की मांग बढ़ी

सीतामढ़ी : डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को बढ़ाबा देने के लिए बैंकों द्वारा ग्राहकों से स्वाइप मशीन की खरीद करने की अपील की जा रही है. जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानदारों को भी अब लगने लगा है कि भुगतान के लिये स्वाइप मशीन का उपयोग किये बिना काम चलने वाला नहीं है, नतीजतन विभिन्न बैंकों […]
सीतामढ़ी : डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को बढ़ाबा देने के लिए बैंकों द्वारा ग्राहकों से स्वाइप मशीन की खरीद करने की अपील की जा रही है. जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानदारों को भी अब लगने लगा है कि भुगतान के लिये स्वाइप मशीन का उपयोग किये बिना काम चलने वाला नहीं है, नतीजतन विभिन्न बैंकों में सैकड़ों आवेदन आना शुरू हो गया हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा व एसबीआई द्वारा दर्जनों लोगों को स्वाइप मशीन उपलब्ध कराये जाने की सूचना भी मिली है.
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक के अनुसार इसी सप्ताह बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा करीब 30 स्वाइप मशीन लगाया जा रहा है. वहीं, एसबीआई बाजार शाखा के प्रबंधक अजित कुमार झा ने बताया कि सैकड़ों व्यवसायी व कारोबारियों ने उनके यहां स्वाइप मशीन के लिए अर्जी दिया है. अब तक आधा दर्जन लोगों को स्वाइप मशीन उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्वाइप मशीन के लिए चालू खाता अनिवार्य है. इसके अलावा 1 हजार रूपये का स्टांप ड्युटी लगा फॉर्म भरना होगा. बेसिक फोन पर पीएसटीएन के लिए 220 रूपये व पोर्टेबल जीपीआरएस के लिए 440 रूपये का भुगतान करना होगा. मशीन टूटने पर 551 रूपये का भुगतान करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










