होश आया और फरार हो गये प्रेमी जोड़े

Published at :30 Nov 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
होश आया और फरार हो गये प्रेमी जोड़े

सीतामढ़ी : होश आया और सदर अस्पताल में इलाजरत प्रेमी जोड़े अस्पताल-प्रशासन व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. बथनाहा थाना क्षेत्र के मोतनाजे निवासी जितेंद्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम चल रहा था. लेकिन समाज के ठेकेदारों व परिजनों को यह मंजूर नहीं था. परिजनों ने दोनों की अलग-अलग शादी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : होश आया और सदर अस्पताल में इलाजरत प्रेमी जोड़े अस्पताल-प्रशासन व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. बथनाहा थाना क्षेत्र के मोतनाजे निवासी जितेंद्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम चल रहा था. लेकिन समाज के ठेकेदारों व परिजनों को यह मंजूर नहीं था. परिजनों ने दोनों की अलग-अलग शादी रचा दी.

लेकिन शादी के बाद भी दोनों ने इश्क का शमां जलाए रखा. सीतामढ़ी शहर के एक होटल में कमरा लेकर रहने लगे. सोमवार को दोनों ने जहर खा लिया. दोनों लड़खड़ाते कदम बेसुध होकर सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी. नगर थाना पुलिस बयान दर्ज कर सदर अस्पताल पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन