गिरफ्तार साधनसेवी की गयी नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी के प्रतिवेदन पर डीएम के आदेश पर डीपीओ ने किया चयनमुक्त आठ अक्टूबर को सुप्पी पुलिस ने सुप्पी से शराब के नशे में किया था कुमार मुकेश समेत दो को गिरफ्तार डुमरा : शराब के नशे में गिरफ्तार होकर जेल गए मध्याह्न भोजन योजना के नानपुर प्रखंड के साधन सेवी कुमार मुकेश की नौकरी […]
विज्ञापन
एसपी के प्रतिवेदन पर डीएम के आदेश पर डीपीओ ने किया चयनमुक्त
आठ अक्टूबर को सुप्पी पुलिस ने सुप्पी से शराब के नशे में किया था कुमार मुकेश समेत दो को गिरफ्तार
डुमरा : शराब के नशे में गिरफ्तार होकर जेल गए मध्याह्न भोजन योजना के नानपुर प्रखंड के साधन सेवी कुमार मुकेश की नौकरी चली गई है. एसपी से मिले प्रतिवेदन के आलोक में डीएम के आदेश पर डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना समिति ने कुमार मुकेश को चयन मुक्त कर दिया है. साथ ही इस बाबत कुमार मुकेश को पत्र भेजकर तीन दिनों के भीतर प्रभारी प्रखंड साधन सेवी अंजनी कुमार को अपने हिस्से का संपूर्ण प्रभार लेने का आदेश दिया है. वहीं अंजनी कुमार को कुमार मुकेश से संपूर्ण प्रभार लेते हुए, उसके विरूद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंपने का आदेश दिया है.
क्या है मामला : सुप्पी ओपी के सुप्पी निवासी कुमार मुकेश की तैनाती मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी के पद पर नानपुर में हुई थी. 8 अक्टूबर को सुप्पी ओपी पुलिस ने उन्हें उनके भाई के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया था. घटना की बाबत 8 अक्टूबर को मेजरगंज थाने में कांड संख्या 274/2016 दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था. मामले को एसपी द्वारा सत्य प्रतिवेदित करने के बाद मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक के आदेश के आलोक में डीएम सह जिला स्तरीय नियोजन सह अवधि विस्तार समिति, जिला मध्याह्न भोजन योजना के आदेश पर डीपीओ ने कुमार मुकेश को चयनमुक्त कर दिया है. साथ ही इसकी सूचना मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक, डीएम, नानपुर बीडीओ व बीईओ को भेज दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










