38 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Published at :30 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
38 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो गिरफ्तार

सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को बड़का भिट्ठा के समीप पिलर संख्या 300/6/4 से दो बाइक सवार से 38 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है. भिट्ठामोड़ कैंप इंचार्ज एसएन बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ाये तस्कर में नीतीश कुमार एवं अभिनव राज शामिल […]

विज्ञापन

सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार को बड़का भिट्ठा के समीप पिलर संख्या 300/6/4 से दो बाइक सवार से 38 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है. भिट्ठामोड़ कैंप इंचार्ज एसएन बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ाये तस्कर में नीतीश कुमार एवं अभिनव राज शामिल है

दोनों पुपरी थाना के डुमरपट्टी गांव का रहनेवाला है. उनके पास से 300 एमएल का 30 बोतल नेपाली सौंफी के अलावा दो बोतल एसी गोल्ड एवं छह बोतल गोल्डेन ओक बरामद किया गया है. जब्त शराब, बाइक(बीआर 30ई 3729) व तस्कर को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई में कांस्टेबुल ललित मोहन, सुशांत कुमार, ओंकारनाथ, श्याम लाल शामिल थे. जब्त शराब व बाइक की अनुमानित कीमत 35 हजार 530 रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन