दो दिनों की छुट्टी के बाद बैंकों, एटीएम में उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

सामान्य स्थिति की ओर लौटते दिखे बैंक व एटीएम कुछ को छोड़ अधिकतर एटीएम से हुई निकासी दूर हुई कैश व खुदरा की किल्लत सीतामढ़ी : दो दिनों की बैंक छुट्टी के बाद जब सोमवार को बैंक खुली तो बैंक खुलने से पहले तो बैंकों में लंबी-लंबी कतारें दिखीं लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो […]
विज्ञापन
सामान्य स्थिति की ओर लौटते दिखे बैंक व एटीएम
कुछ को छोड़ अधिकतर एटीएम से हुई निकासी
दूर हुई कैश व खुदरा की किल्लत
सीतामढ़ी : दो दिनों की बैंक छुट्टी के बाद जब सोमवार को बैंक खुली तो बैंक खुलने से पहले तो बैंकों में लंबी-लंबी कतारें दिखीं
लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गयी. हालांकि शहर स्थित एसबीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कुछ अन्य बैंकों में आम दिनों से कुछ अधिक भीड़ देखने को मिला. बैंक से लेकर सड़क तक कतारें लगी थी, लेकिन दो दिनों की छुट्टी के बाद बैंक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को जितनी भीड़ उमड़ने का डर सता रहा था, उतनी भीड़ न तो एटीएम और न बैंकों में ही देखने को मिली. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बैंक अधिकारियों से हुई बातचीत के अनुसार अब पहले जैसा अफरातफरी नहीं रहा.
बैंकों व एटीएम में कतारें कम हो गयी है. प्रभात खबर की टीम ने शहर के विभिन्न बैंकों व एटीएम का जायजा लिया. बैंक ऑफ बड़ौदा व एसबीआई बैंक के अधिकांश एटीएम खुले थे. हालांकि इतनी भीड़ नहीं देखी गयी, जितनी भीड़ हाल के दिनों में देखने को मिल रही थी. कतार में खड़े लोगों का कहना था कि आराम से रूपये की निकासी हो रही है. ग्राहकों ने बताया कि एटीएम से 2 हजार व 100-100 का नोट निकल रहे हैं.
जमा व िनकासी के िलए रही अफरातफरी
आईडीबीआई, बाजार शाखा के प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि दो दिनों की छुट्टी के बाद भी बहुत अधिक भीड़ नहीं थी. मात्र 15-16 लाख रुपये की निकासी हुई. पुराने नोट जमा करने वालों की संख्या अब नगन्य रह गयी है. बाजार से अब खुदरा रूपये भी आने लगे हैं.
वहीं, इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि बैंक की स्थिति सामान्य होने लगी है. अब लोग खुदरा रुपया भी बैंकों में जमा कराने लगे हैं. कैश की कमी को भी दूर कर लिया गया है. बताया कि इलाहाबाद बैंक के सभी शाखा के ग्राहकों को निकासी समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही है. बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक गुंजेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में अब अफरातफरी का वातावरण खत्म हो गया है. दो दिनों की छुट्टी के बाद भी जितनी भीड़ उमड़ने की आशंका थी, उतनी भीड़ नहीं दिखी. सोमवार को बैंक से करीब 25 लाख रूपये की निकासी की गयी. जमा इससे भी अधिक हुआ. बैंक में अभी भी खुदरा रुेपया नहीं आ रहा है. सभी एटीएम में रुपये डाला जा रहा है. आइसीआइसीआई बैंक के उप प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंक में काफी भीड़ उमड़ी. प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी करीब 20 लाख रूपये डाला गया. करीब डेढ़ करोड़ रूपये की जमा व निकसी हुई.
वामदलों के बंदी का रहा आंशिक असर
आंदोलन. नोटबंदी के िखलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता
रून्नीसैदपुर के रैली में शामिल कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता.
जिले के किसी प्रखंड में बंद का असर नही
कांग्रेस व राजद ने निकाला आक्रोश मार्च
पीएम मोदी के नोटबंदी के पहल के खिलाफ वामदल व कांग्रेस समेत अन्य सहयोगी दलों द्वारा आहूत भारत बंद को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया.
आम जनता ने बंद को पूरी तरह नकार दिया. सोमवार को शहर से लेकर गांव तक जन जीवन सामान्य रहा. सड़क पर वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहा. जबकि सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय व बाजार पूर्ववत खुले रहे. हालांकि बंद के समर्थन में वाम दल व सहयोग दल सड़क पर उतरे. जबकि राजद व कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकाल आक्रोश जताया. साथ ही पीएम मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रखंडों में भी बंद बेअसर रहा.
रून्नीसैदपुर में राजद की आक्रोश रैली : रून्नीसैदपुर . नोट बंदी से उत्पन्न कुव्यवस्था के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली. प्रखंड अध्यक्ष मणिभूषण कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस आश्रम से हाथों में झंडा- बैनर लिये कार्यकर्ता मोरसंड बाजार, बस पड़ाव, थाना चौक व प्रखंड कार्यालय परिसर होते पुनः पार्टी कार्यालय पहुंचे. रैली में शामिल कार्यकर्ता नोटबंदी वापस लेने संबंधी नारे लगा रहे थे.
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं में सत्येन्द्र सिंह सत्यवादी, मो सोएव हासमी, विनय कुमार सिंह, युगल किशोर झा, ब्रजकिशोर शर्मा,रामपुकार शरण, मो इसराइल, सुनील पासवान, पुजारी झा, रामबाबू पटेल, डा मतीन, हरिकिशोर सिंह, मो ताकिर व राज्यपाल साह समेत अन्य मौजूद थे।
रीगा में बंद का असर नहीं : रीगा : कांग्रेस वाम दल एवं अन्य सहयोगी दलों के भारत बंदी का स्थानीय बाजार में कोई असर नहीं दिखा. सभी दुकानें खुली रही सड़कों पर अन्य दिनों की तरह वाहनों की कतार लगी रही. सभी बैंको से लोग लेन-देन करते दिखे. मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव चौधरी, सुशील प्रसाद व लोजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नोट बंदी पर जनता की सहमति की मुहर लग गई है. काले धन वालों को अब जनता नकार दिया है. इसीलिए वे लोग नजर नहीं आ रहे हैं.
मेजरगंज में भी असर नहीं : मेजरगंज. प्रखंड मुख्यालय बाजार में विरोधी राजनीति दलों द्वारा आहूत भारत बंद का असर कहीं नहीं दिखा. बैंक, सरकारी संस्थान और विद्यालय पूर्ववत खुले रहे. बाजार में और दिनों की तरह है ग्राहकों की भीड़ देखी गई. बस स्टैंड से वाहनों का परिचालन जारी रहा.
नोटबंदी से परेशानी को पीएम जिम्मेदार : बाजपट्टी. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नोट बंदी के विरोध में सोमवार को आक्रोश रैली निकाली गयी.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खादी भंडार परिसर से रैली निकाली, जो प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते रामफल मंडल चौक पहुंची, जहां प्रधानमंत्री द्वारा 8 नवंबर लिये गये नोटबंदी के निर्णय को गलत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पार्टी के वरीय नेता सह प्रभारी ताराकांत झा ने कहा कि बड़े नोटों पर लगे प्रतिबंध से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शफी अहमद उर्फ फूलबाबू ने नोट बंदी से होने वाले परेशानी के लिए पीएम को सीधे तौर पर जिम्मेवार बताया. मौके पर सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष रेयाज अहमद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के
प्रखंड अध्यक्ष दीनबंधू राउत, वरीय कांग्रेस नेता रामाशंकर झा, शिवजी सिंह, पंकज सिंह, फारुख अंसारी, शत्रुघ्न सिंह, तहसिफ रजा, मोहम्मद जहीर, कौमेन अहमद, भरत सिंह, सरफराज अहमद व रामसेवक कुंवर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










