नोटबंदी के लिए बंदी पर देशभक्ति भारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध मार्च. दर्जन भर मोरचा कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को गिरफ्तारी, पीएम के खिलाफ की नारेबाजी लगाया देश को फासिस्टी रास्ते पर ले जाने का आरोप सीतामढ़ी : केंद्र सरकार के नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी वाम मोरचा के भारतबंद पर जिले के लोगों की देशभक्ति भारी दिखा. वाम मोरचा का भारत बंद का शहर समेत […]
विज्ञापन
विरोध मार्च. दर्जन भर मोरचा कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को गिरफ्तारी, पीएम के खिलाफ की नारेबाजी
लगाया देश को फासिस्टी रास्ते पर ले जाने का आरोप
सीतामढ़ी : केंद्र सरकार के नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी वाम मोरचा के भारतबंद पर जिले के लोगों की देशभक्ति भारी दिखा. वाम मोरचा का भारत बंद का शहर समेत जिले के किसी भी प्रखंडों में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. सब कुछ आम दिनों की तरह चलता हुआ दिखाई दिया. हालांकि वाम मोरचा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से बैनर-पोस्टर व पार्टी झंडा के साथ मार्च निकाल कर सरकार के फैसले का विरोध किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कारगिल चौक व मेहसौल चौक को जाम करने की भी कोशिश की गयी, लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं पड़ा. बाद में मोरचा के दर्जन भर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मेहसौल ओपी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी, जिन्हें विधि-व्यवस्था खराब नहीं करने की शर्त पर छोड़ दिया गया.
इससे पूर्व वाम मोरचा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश को फासिस्टी रास्ते पर ले जाने के साथ ही बगैर तैयारी के नोटबंदी कर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया. वाम मोरचा के संयोजक जयप्रकाश राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राजकिशोर ठाकुर, नवल किशोर राउत, मदन राय, सुरेश बैठा, मो गयासुद्दीन, केदार शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, बैद्यनाथ हाथी, मोहन नायक, रामबाबू सिंह, मौजेलाल साह, रामेश्वर मंडल, रामपदार्थ मिश्र, शिव कुमार, राजेश कुमार सिंह, उर्मिला देवी, मीना देवी, नूर अंसारी, हसमत अली व लोहा सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










