आवास के िलए नपं कार्यालय में 30 तक लिये जायेंगे आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आवास के लिए तीन से छह लाख रुपये का मिलेगा ऋण ऋण खाते में क्रेडिट की जायेगी सब्सिडी की राशि सीतामढ़ी : शहरी क्षेत्र में आवास के लिए ‘सबके लिए आवास’ योजना के तहत नगर पंचायत डुमरा द्वारा आवेदन जमा करने के लिए 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गयी है. […]
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में आवास के लिए तीन से छह लाख रुपये का मिलेगा ऋण
ऋण खाते में क्रेडिट की जायेगी सब्सिडी की राशि
सीतामढ़ी : शहरी क्षेत्र में आवास के लिए ‘सबके लिए आवास’ योजना के तहत नगर पंचायत डुमरा द्वारा आवेदन जमा करने के लिए 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके लिए बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सभी नगर निगम, नगर पंचायत व नगर परिषद को पत्र भेजकर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. इस योजना का लाभ वैसे लोगों को मिलेगा, जिनके पास भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं है.
साथ उनके नाम किसी भी प्रकार का आवास स्वीकृत नहीं है. आवेदक का नाम सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय आधारित जनगणना 2011 में दर्ज है. आवेदक की जमीन विवाद मुक्त होना अनिवार्य होगा. इन सभी शर्त को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही उक्त योजना का लाभ मिल सकेगा. पत्र में बताया गया हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए तीन लाख व निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए छह लाख तक का ऋण 6.5 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जायेगा. तीन लाख के ऋण पर 1,1093 रुपये 6 लाख रुपये के ऋण पर 2,20187 रुपये की सब्सिडी उनके ऋण खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी. जिसका अत्यंत कम मासिक किश्त में भुगतान करना होगा. इसके अलावा व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए दो लाख एवं आवास विस्तार के लिए डेढ़ लाख रुपये अनुदान रूप में दिया जायेगा.
आवश्यक कागजात अनिवार्य
आवास के लिए आवेदन जमा करने वाले आवेदकों को बैंक खाता की पासबुक, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र व भू-स्वामित्व संबंधी प्रमाण पत्र की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










