नोटबंदी के बाद सब्जी की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों को नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Nov 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

10 दिनों के भीतर सब्जी की कीमतों में 30 से 50 फीसदी गिरावट सब्जी उत्पादक व किसान मायूस सीतामढ़ी : नोटबंदी के बाद सब्जी की कीमतों में भारी गिरावट आने से जहां एक ओर सब्जी खरीदने वालों को राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. नोटबंदी के […]
विज्ञापन
10 दिनों के भीतर सब्जी की कीमतों में 30 से 50 फीसदी गिरावट
सब्जी उत्पादक व किसान मायूस
सीतामढ़ी : नोटबंदी के बाद सब्जी की कीमतों में भारी गिरावट आने से जहां एक ओर सब्जी खरीदने वालों को राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. नोटबंदी के बाद खुल्ले पैसे के अभाव में सब्जी मंडी अब मंदी की दौर से गुजर रहीं है. लिहाजा हरी सब्जियों की कीमत में 30 से 50 फीसदी गिरावट आयी है. नोटबंदी के बाद उत्पन्न घाटे को लेकर सब्जी उत्पादक किसान व दुकानदार मायूस है. बावजूद इसके किसान पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना कर रहे है.
मुख्यालय डुमरा के मंडी में सब्जी बेचने आये मिश्रौलिया के किसान जयकरण महतो ने बताया कि नोटबंदी के बाद सब्जी की कीमतों में भारी गिरावट आयी है. बताते है कि नोटबंदी के पूर्व तक 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाली फुलगोभी की कीमत अब 15 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं बैगन, परवल, हरी मिर्च, मूली व आलू की कीमों में भी जबरदस्त गिरावट आयी है. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. धोधना निवासी किसान मोहन कुमार ने बताया कि नोटबंदी के चलते बाजार से खुदरा नोट गायब है. लिहाजा इसका प्रभाव सब्जी के व्यवसाय पर दिख रहा है. पैसों के अभाव में लोगों के सब्जी का बजट भी कम गया है, ऐसे में इसकी बिक्री भी प्रभावित हो रहीं है.
वहीं कीमत में अप्रत्याशित गिरावट आयी है. नोटबंदी के बाद बड़े सब्जी उत्पादकों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है.किसान को उनके लागत व अनुमान से काफी कम रुपये फसल से प्राप्त हो रहे है. वहीं, मिरचईया गांव निवासी किसान नरेश कुमार ने बताया कि नोटबंदी के बाद कृषि कार्य में कुछ समस्या जरूर आयी है, लेकिन पीएम मोदी के इस फैसले से हम काफी खुश है. कहा पीएम के फैसले के बाद वे लोग चिल्ला रहे है, जिनके पास कालेधन कर रकम जमा है.
सब्जी नोटबंदी के नोटबंदी के
पहले प्र किलो बाद प्र किलो
फूलगोभी 50.00 15.00
बंधागोभी 30.00 18.00
बैगन 20.00 10.00
मूली 18.00 12.00
परवल 40.00 20.00
हरी मिर्च 60.00 40.00
आलू 20.00 16.00
सेम 70.00 60.00
निकासी करनेवालों का इजाफा
परेशानी. बैंकों में पैसे जमा करनेवालों की संख्या घटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










