अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म : सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM
अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म : सांसद सीतामढ़ी : सांसद राम कुमार शर्मा ने किताब दुकानदार सुनील कुमार की हत्या एवं सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर कातिलाना हमला पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि जिले में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. पुलिस का खौफ अपराधियों पर खत्म […]
अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म : सांसद सीतामढ़ी : सांसद राम कुमार शर्मा ने किताब दुकानदार सुनील कुमार की हत्या एवं सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर कातिलाना हमला पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि जिले में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. पुलिस का खौफ अपराधियों पर खत्म हो चुका है. आये दिन जिले में व्यवसायी की हत्या हो रही है. व्यवसायियों से रंगदारी की मांग धड्डल्ले से की जा रही है और जिला पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है. श्री शर्मा गुरुवार की रात घायल सीमेंट व्यवसायी से डॉ वरुण कुमार के नर्सिंग होम में परिजन से मुलाकात कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वे किताब दुकानदार सुनील कुमार के परिजन से भी मिल कर सांत्वना दी. उन्होंने परिजन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. मौके पर रालोसपा के प्रदेश नेता पंकज कुमार मिश्रा, मोहन कुमार सिंह, श्याम कुमार कुशवाहा, युवा अध्यक्ष अमित सहाय, जितेंद्र मिश्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










