शराब बंदी आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 6:57 PM
शराब बंदी आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन फोटो-8 नुक्कड़ नाटक करते कलाकार .सीतामढ़ी . जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में जन जागरण युवा समिति, मधुबनी के कलाकारों द्वारा शराब बंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘सबक’ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान, संजय चौक, डुमरा गीता भवन व विश्वनाथपुर […]
शराब बंदी आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन फोटो-8 नुक्कड़ नाटक करते कलाकार .सीतामढ़ी . जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में जन जागरण युवा समिति, मधुबनी के कलाकारों द्वारा शराब बंदी पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘सबक’ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर थाना क्षेत्र के हलेश्वर स्थान, संजय चौक, डुमरा गीता भवन व विश्वनाथपुर चौक समेत अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शराब पीने से होने वाली क्षति से अवगत कराने के साथ ही इसके सेवन से बचने की अपील की गयी. बताया गया कि अब शराब बेचना व पीना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है. कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. कलाकारों में बिरजू कुमार मिश्र, पवन चौधरी, दीपक पासवान, विक्की कुमार, अविनाश, प्रिया, रजनी, विक्रम, आशीष व पूजा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










