गगन में शान से लहराया तिरंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2016 2:34 AM
विज्ञापन
लगमा के मशक बैंड की धुन व बच्चों की कलाकारी ने मोहा मन सीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया गया. डुमरा परेड मैदान में मुख्य झंडोत्तोलन समारोह हुआ. जहां डीएम राजीव रौशन ने झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व एसपी हरिप्रसाद एस के साथ डीएम ने परेड का निरीक्षण […]
विज्ञापन
लगमा के मशक बैंड की धुन व बच्चों की कलाकारी ने मोहा मन
सीतामढ़ी : गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया गया. डुमरा परेड मैदान में मुख्य झंडोत्तोलन समारोह हुआ. जहां डीएम राजीव रौशन ने झंडोत्तोलन किया. इससे पूर्व एसपी हरिप्रसाद एस के साथ डीएम ने परेड का निरीक्षण किया. मौके पर लोगों को एक बार फिर डीपीएस, लगमा के मशक बैंड की धुन सुनने व बच्चों की कलाकारी को देखने का मौका मिला.
गणतंत्र का प्रतीक है तिरंगा
मौके पर डीएम ने कहा कि तिरंगा झंडा गणतंत्र की मजबूती, महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का प्रतीक है. उन्होंने डाॅ अंबेदकर द्वारा संविधान में जनता को दिये मौलिक अधिकार व कर्तव्य पर भी प्रकाश डाला. जिला विकास के पथ पर अग्रसर हैं. यहां की जनता का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है. जरुरत है हम सबों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर विशेष बल देने की. विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली गयी. हर झांकी कुछ न कुछ संदेश दे रहा था.
साथ ही झांकियों के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. शराबबंदी की झांकी पर खूब तालियां बजी. इसमें दिखाया गया कि कैसे एक पत्नी अपने शराबी पति को शराब का लत छुड़ाने के लिए उस पर झाड़ू चला रही हैं. वह महिला पति के कारनामे से आजिज आ कर झाड़ू उठायी थी. बेहतर झांकी को तीन विभागों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें कृषि विभाग की भी झांकी शामिल थी.
इन्हें किया गया पुरस्कृत : स्वच्छता अभियान के तहत जिले के चयनित चार पंचायतों क्रमश: नानपुर दक्षिणी, मड़पा, सिरौली प्रथम व हरपुर के मुखिया क्रमश: संजीव कुमार, रेहान खातून के प्रतिनिधि हबीबुर रहमान, अरविंद कुमार यादव व संतोष कुमार सिंह सम्मानित किये गये. प्रभातफेरी को नगरपालिका मध्य विद्यालय, भवदेपुर, कमला बालिका उच्च विद्यालय डुमरा व मवि लगमा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया.
डीएम ने विभिन्न विभागों के वैसे सरकारी सेवकों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम किये हैं और कर रहे हैं. इनमें क्रमश: डीडीसी ए रहमान, सदर एसडीओ संजयकृष्ण, एसडीसी कुमारिल सत्यनंदन, डीएओ पीके झा, रुन्नीसैदपुर पीएचसी के डाॅ रमण प्रसाद सिंह, सेविका अनीता कुमारी, सीमा कुमारी, शिक्षक ज्ञानवर्धन कंठ, रामनारायण पासवान, भिखारी महतो, महेश्वर कुमार, स्काउट एवं गाइड की निकिता, संविदा लिपिक मनोज कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, कार्यालय परिचारी नंदकिशोर प्रसाद, नवरत्न कुमार सिंह, एएनएम अनुपमा सिंह, मंजु देवी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके मिश्रा, डाॅ नफीस, डाॅ शकील अंजुम व कार्यपालक अभियंता सत्यदेव प्रकाश शामिल हैं. स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. एसपी ने एक महिला पुलिस कर्मी को सम्मानित किया.
महिला पुलिसकर्मी बेहोश
ठंड व कनकनी के बावजूद बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे समारोह में शामिल हुए. ठंड से एक महिला पुलिस कर्मी बेहोश हो कर गिर गयी. उसे तुरंत चिकित्सक के यहां ले जाया गया. मुख्य झंडोत्तोलन स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुल 26 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी. गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण की चली आ रही परंपरा के तहत डीएम, एसपी, डीडीसी व सदर एसडीओ ने पौधरोपण किया. इसके माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित व शुद्ध रखने की अपील करने के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया.
डीएम ने समाहरणालय व शिक्षा परियोजना में तो एसपी ने पुलिसलाइन में झंडोत्तोलन किया. डीआरडीए में डीडीसी ए रहमान तो एसडीओ संजयकृष्ण, डीएसपी राजीव रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष इंद्ररानी देवी, नपं अध्यक्ष विमला सिन्हा, डीएओ पीके झा, नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया.
उधर, जिला मुख्यालय, डुमरा जेल रोड, मंजु भवन परिसर स्थित एचएम प्रिपरेटरी स्कूल में बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित दलित-महादलित कौशल विकास ट्रेनिंग स्कूल में 67 वीं गणतंत्रता दिवस पर विशिष्ट अतिथि जिला सहायक कल्याण पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया. कहा, इस अवसर पर हम सबों को सरकार प्रायोजित योजनाओं को शत-प्रतिशत सफल बनाने को संकल्प लेते हुए जीवन पथ को प्रशस्त करने का संकल्प लेना चाहिए.
मौके पर संस्थान के निदेशक इ. हरिकांत मिश्र, स्कूल के प्राचार्य रंजीता मिश्रा, सभी शिक्षक-शिक्षिका समेत सैकड़ों छोटे-छोटे बैच्चे मौजूद थे.
रीगा. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कृष्णा यादव, चकबंदी कार्यालय में सीओ ललित कुमार सिंह, सर्वोदय मंडल कार्यालय में बाबूलाल भारती व थाना में थानाध्यक्ष नफीस अहमद ने झंडोत्तोलन किया. मुखिया मणिभूषण राय, पैक्स अध्यक्ष रामविनय सहनी, शैलेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, टैगोर एकेडमी के निदेशक मुकेश कुमार, मां शारदे पब्लिक स्कूल के नीरज कुमार सिंह व व्यापार मंडल के चंदेश्वर पूर्वे ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया. बैरगनिया.
प्रमुख नीलम जायसवाल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पीएचसी प्रभारी डाॅ जितेंद्र कुमार शाही, सीडीपीओ संगीता कुमारी, कांग्रेस प्रभारी ईश्वरचंद्र दीन, भाजपा महामंत्री अनिल मिश्रा, जदयू अध्यक्ष मिनहाजुल अंसारी, राजद अध्यक्ष रामएकबाल राय, डीडीयूएम कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार, जौहरीमल हाइस्कूल के प्रधान मोहन सिंह, मिशन बोरिंग के निदेशक संदीप कुमार वर्मा, एस मिशन के मुन्ना कुमार, स्थानीय हाइस्कूल के प्रधान गंगा प्रसाद विजेता व कॉलेज के प्राचार्य जगजीवन पंडित ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में तो अंबेदकर आश्रम में रामा पासवान ने झंडोत्तोलन किया. बेला.
थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, मुखिया पवन कुमार मंडल, सरपंच जितेंद्र पंडित, पैक्स अध्यक्ष असलम आजाद, मुखिया मोमिना खातून, ग्रामीण बैंक बेला खुर्द के शाखा प्रबंधक विमल कुमार चौधरी, हाइस्कूल खैरवा के प्रधान राकेश कुमार, प्रावि कन्या बेला खुर्द के प्रधान नागेंद्र कुमार, प्रावि गोरहारी उर्दू के प्रधान रामश्रेष्ठ पासवान, मवि कन्हवा के प्रधान एस अनवर, बिहार पब्लिक स्कूल नोचा के प्रधान दिनेश राम ने अपने-अपने कार्यालय व संस्थान परिसर में झंडोत्तोलन किया.
नानपुर. प्रमुख रिंकू कुमारी, अवर निरीक्षक अलाउद्दीन, राजद के तनवीर अहमद, मवि बहेरा की प्रधान कुमारी नगीना, हाइस्कूल रायपुर के गोपाल गुप्ता, चौरसिया साइंस कोचिंग सिरसी में अजय कुमार ने अपने कार्यालय व संस्थान परिसर में झंडोत्तोलन किया. सुरसंड. प्रमुख गीता देवी, इंसपेक्टर नितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार, पीएचसी प्रभारी डाॅ अमरनाथ गुप्ता, भिट्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार, सीपीओ रामचंद्र, सीडीपीओ हीरा कुमारी ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में तो पीएचइडी कार्यालय परिसर में बीडीओ पीके दीक्षित एवं सुरसंड उत्तरी के महादलित टोला में सोनेलाल राम ने झंडोत्तोलन किया.
बोखड़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख शोभा देवी, हरिनगर में बीडीओ महेश्वर पंडित, बागर वन के महादलित टोला में सीओ भाग्यनारायण राय व बीआरसी बीइओ रामवृक्ष सिंह ने झंडोत्तोलन किया. सीडीपीओ रेखा कुमारी वैशाली बैंक, खड़का की प्रियंका कुमारी, मवि सतेर के राम किशोर, मवि भारी की निशा साही, मवि शियारी की हेमा रंजना, मवि सिंघाचौरी के अशोक पासवान, मवि बनौल के साबिर निजामुद्द्दीन, मवि चकौती के प्रमोद कुमार, मवि मॉडल पब्लिक स्कूल खड़का के किशोर कुमार ने अपने कार्यालय व संस्थान परिसर में झंडोत्तोलन किया.
सोनबरसा. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख एसके राज, अंबेदकर स्थल पर बीडीओ कामिनी देवी, सीडीपीओ कार्यालय परिसर में उप प्रमुख अहिराज शैलेंद्र भूषण ने झंडोत्तोलन किया. पीएचसी प्रभारी डाॅ रामप्रवेश सिंह, बीइओ कामेश्वर पासवान, एसएसबी के कंपनी कमांडर संतोष कुमार, स्थानीय हाइस्कूल के प्रधान लक्ष्मी महतो, हाइस्कूल इंदरवा के प्रधान भिखारी महतो, मवि भुतही बाजार के प्रधान राजकिशोर राउत, फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा, हाइस्कूल भुतही के हरिहर साह, कर्पूरी कॉलेज के प्राचार्य रामश्रेष्ठ भगत, प्रावि मधुबन के शत्रुघ्न बैठा,
मवि विशनपुर गोनाही की प्रधान कुमारी उषा, मवि दलकावा के चंद्रकिशोर सहनी, मवि खाप के रामनरेश प्रसाद, प्रावि लड़कवा की वंदना भारती ने अपने-अपने कार्यालय व संस्थान परिसर में तो महादलित टोला मधेसरा में सीओ एसके दत्त ने झंडोत्तोलन किया.
बाजपट्टी. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सुनीता देवी, बाजपट्टी पंचायत भवन में अरसेउद्दीन उर्फ जीलानी,
राजद कार्यालय में देवेंद्र कुमार व वनगांव पंचायत में संतोष बैठा ने झंडोत्तोलन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










