डीएओ पीके झा आज होंगे पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2016 5:23 AM
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में इनकी रही बेहतर भूमिका डुमरा : विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में बेहतर काम करने के लिए डीएओ पीके झा को पुरस्कृत किया जायेगा. उनकी कार्यशैली व कार्यों की उपलब्धियों पर डीएम राजीव रौशन ने झा को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है. उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर […]
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में इनकी रही बेहतर भूमिका
डुमरा : विभागीय कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में बेहतर काम करने के लिए डीएओ पीके झा को पुरस्कृत किया जायेगा. उनकी कार्यशैली व कार्यों की उपलब्धियों पर डीएम राजीव रौशन ने झा को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है. उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा हवाई अड्डा मैदान में झंडोत्तोलन के बाद डीएम द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा.
डीएओ की उपलब्धियां
बताया जाता है कि कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं को ससमय कार्यान्वयन कराने के साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान को शत-प्रतिशत धरातल पर लाने के लिए उत्कृष्ट काम किया है. स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए डीएओ द्वारा बाइक रैली निकाली गयी थी.
वही, स्वच्छता अभियान के तहत निर्मल पंचायत घोषित करने के लिए जिले के चार पंचायतों का चयन किया गया है. डीएम ने बताया कि चारों पंचायतों को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त कराने के लिए डीएओ द्वारा ग्रामीणों को जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने व गोबर गैस प्लांट लगाने को लेकर शिविर लगायी गयी और लोगों को जागरूक कर लाभान्वित कराने का काम किया. कृषि यांत्रिकीकरण का हर सप्ताह मेला का आयोजन कर अनुदान वितरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. बताया कि डीएम के मार्गदर्शन में पूरी टीम के साथ दिये गये टास्क को एक मिशन के रूप में लेकर काम किया गया है और किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










