127 पीआरएस को हाइकोर्ट से राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2016 3:52 AM
विज्ञापन
डुमरा (सीतामढ़ी) : हड़ताल पर जाने के कारण डीडीसी के स्तर से सेवा से बरखास्त किये गये जिले के विभिन्न प्रखंडों के 127 पंचायत रोजगार सेवकों को बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट के एक आदेश से उक्त तमाम कर्मियों की नौकरी बच गयी है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने डीएम व […]
विज्ञापन
डुमरा (सीतामढ़ी) : हड़ताल पर जाने के कारण डीडीसी के स्तर से सेवा से बरखास्त किये गये जिले के विभिन्न प्रखंडों के 127 पंचायत रोजगार सेवकों को बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट के एक आदेश से उक्त तमाम कर्मियों की नौकरी बच गयी है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने डीएम व डीडीसी को पत्र भेज बरखास्त सभी पीआरएस का पुनर्नियोजन करने को कहा है.
जुलाई 15 में रद्द हुआ था अनुबंध
बता दें कि मांगों के समर्थन में सूबे के तमाम पीआरएस हड़ताल पर चले गये थे. जिले के भी सैकड़ों पीआरएस हड़ताल पर थे. डीडीसी द्वारा हड़ताली पीआरएस को काम पर लौटने अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी थी. इस पर जिले के 19 पीआरएस काम पर लौट गये थे, जबकि 127 नहीं लौटे थे.
तब सरकार के एक पत्र के आलोक में डीडीसी ने तीन जुलाई व 10 जुलाई 15 को क्रमश: 66 एवं 61 यानी कुल 127 पीआरएस का अनुबंध रद्द कर दिया था. इसके खिलाफ उक्त पीआरएस हाइकोर्ट में याचिका दायर किये थे. हाइकोर्ट से बरखास्त पीआरएस को बड़ी राहत मिली. यानी सभी को योगदान कराने का आदेश पारित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










