मेहसौल ओवरब्रिज का काम ठप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 1:01 AM

विज्ञापन

निर्माण कंपनी के काम पर पड़ रहा असर सीतामढ़ी : 10 वर्ष से विकास के पथ पर अग्रसर जिले में एक बार फिर बदलाव की बयार बहने लगी है. कारण संगठित आपराधिक संगठन की सक्रियता है. जो सड़क, पुल व पुलिया समेत विभिन्न विकास कार्य को अंजाम देने वाले निर्माण कंपनियों पर खतरे का बादल […]

विज्ञापन

निर्माण कंपनी के काम पर पड़ रहा असर

सीतामढ़ी : 10 वर्ष से विकास के पथ पर अग्रसर जिले में एक बार फिर बदलाव की बयार बहने लगी है. कारण संगठित आपराधिक संगठन की सक्रियता है. जो सड़क, पुल व पुलिया समेत विभिन्न विकास कार्य को अंजाम देने वाले निर्माण कंपनियों पर खतरे का बादल मंडराने लगा है.
सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि रंगदारों के भय से मुजफ्फरपुर-सोनबरसा एनएच-77 का निर्माण करने वाली बीएससी-सीएंडसी कंपनी व बैरगनिया में इंडो-नेपाल सड़क का निर्माण कर रही आरपी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस के संगीनों के साये में निर्माण कार्य कर रहे हैं. निर्माण स्थल के आसपास संबंधित थाना की पुलिस गश्ती भी सबसे अधिक की जा रही है. निर्माण कंपनियों के अलावा व्यवसायी व चिकित्सक भी दहशत के साये में जी रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन