हेलेंस सेमीफाइनल में तो आरओएस फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 8:54 PM

विज्ञापन

हेलेंस सेमीफाइनल में तो आरओएस फाइनल में सीतामढ़ी : डुमरा स्टेडियम मैदान में चल रहे जिला स्तरीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता-2016 के बालक वर्ग के तहत मंगलवार को डीपीएस लगमा व हेलेंस स्कूल, सीतामढ़ी के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर हेलेंस स्कूल की टीम 20 ओवर में 112 रन बना कर ऑल आउट […]

विज्ञापन

हेलेंस सेमीफाइनल में तो आरओएस फाइनल में सीतामढ़ी : डुमरा स्टेडियम मैदान में चल रहे जिला स्तरीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता-2016 के बालक वर्ग के तहत मंगलवार को डीपीएस लगमा व हेलेंस स्कूल, सीतामढ़ी के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर हेलेंस स्कूल की टीम 20 ओवर में 112 रन बना कर ऑल आउट हो गयी, वहीं डीपीएस लगमा की टीम 19 ओवर में 104 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इस तरह हेलेंस स्कूल ने सेमीफाइनल मैच के लिए अपना जगह बना लिया. बालिका वर्ग का मैच आरओएस, सीतामढ़ी एवं डीएवी डुमरा के बीच खेला गया. आरओएस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन बनायी, जबकि डीएवी की टीम 13 ओवर में मात्र 76 रन बना ऑल आउट हो गयी. आरओएस की कप्तान ज्ञान भारती को नावाद 40 रन व तीन विकेट लेने पर ओमैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस तरह बालिका वर्ग में आरओएस की टीम फाइनल में प्रवेश कर गयी. मौके पर डीपीएस के निदेशक तारिक अली खां, रितेश कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार व कृष्ण रंजन वर्मा समेत अन्य मौजूद थे. दोनों मैच के परिणाम की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के मानद सचिव श्याम किशोर प्रसाद ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन