sitamarhi news : बीएड की परीक्षा में 690 परीक्षार्थी हुए शामिल, आठ अनुपस्थित

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

नगर स्थित एसएलके कॉलेज में पिछले महीने से बीएड फर्स्ट इयर की परीक्षा आयोजित की जा रही है. सोमवार की परीक्षा भी शांतिपूर्ण रही. कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ बीरेंद्र चौधरी ने परीक्षा का जायजा लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर स्थित एसएलके कॉलेज में पिछले महीने से बीएड फर्स्ट इयर की परीक्षा आयोजित की जा रही है. सोमवार की परीक्षा भी शांतिपूर्ण रही. कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ बीरेंद्र चौधरी ने परीक्षा का जायजा लिया. परीक्षा नियंत्रक प्रो मृत्युंजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पहली पाली में ऑप्शनल कॉर्स की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें कुल 351 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 347 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और शेष परीक्षार्थी कतिपय कारणों से परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं, दूसरी पाली में जेंडर स्कूल एंड सोसायटी की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें 347 में से 343 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सके. उप-केंद्राधीक्षक प्रो दीपक प्रसाद भी लगातार परीक्षा का जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन