रेलमार्ग से नहीं जुड़ सकेगा शिवहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM

विज्ञापन

रेलमार्ग से नहीं जुड़ सकेगा शिवहर राज्य सरकार विशेष प्रयोजन योजना में भारतीय रेल के साथ भागीदारी सुनिश्चित काे ले फंस गया उक्त रेलमार्ग प्रतिनिधि, शिवहर. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सितंबर माह में खुलासा किया था कि, जब तक राज्य सरकार विशेष प्रयोजन योजना में भारतीय रेल के साथ भागीदारी कर शिवहर […]

विज्ञापन

रेलमार्ग से नहीं जुड़ सकेगा शिवहर राज्य सरकार विशेष प्रयोजन योजना में भारतीय रेल के साथ भागीदारी सुनिश्चित काे ले फंस गया उक्त रेलमार्ग प्रतिनिधि, शिवहर. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने सितंबर माह में खुलासा किया था कि, जब तक राज्य सरकार विशेष प्रयोजन योजना में भारतीय रेल के साथ भागीदारी कर शिवहर रेल निर्माण को इसमें शामिल नहीं करेगी. तब तक फिलहाल शिवहर को रेललाइन से जोड़ना संभव नहीं है. स्थानीय सांसद रमा देवी द्वारा मोतिहारी-सीतामढ़ी बारास्ता शिवहर रेललाइन के निर्माण के लिए भेजे गए पत्र के जवाब में उन्होंने इसका खुलासा किया है. सांसद को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि मोतिहारी-सीतामढ़ी बारास्ता शिवहर 76 किलोमीटर रेल परियोजना को शीघ्र पूरा करने संबंधी पत्र के आलोक में मामले की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वित्तिय वर्ष 2006-07 में मोतिहारी-सीतामढ़ी बारास्ता शिवहर 76 किलोमीटर नयी रेल परियोजना का निर्माण कार्य 211 करोड़ रुपये के अनुमानित लागत पर स्वीकृत किया गया था. यह कार्य पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत है. जिसका मुख्यलय हाजीपुर है. इस समय यह कार्य प्रारंभिक चरण में है. अभी तक अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण कार्य पूरा हुआ हुआ है व तीन गांवों के लिए भूमि अधिग्रहण योजना प्रस्तुत कर दी गई है. मार्च 2015 तक इस पर 4.41 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है. चालू वित वर्ष में 10 लाख रुपये परिव्यय की व्यवस्था की गई है. परियोजना के लिए विस्तुत अनुमान को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चालु परियोजनाओं की लंबी सूचि व संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण इस परियोजना के लिए प्रर्याप्त आवंटन नहीं किया जा सका है. मंत्री ने पत्र में कहा है कि उनके द्वारा ऐसी परियोजना के लिए मुख्यमंत्री से विशेष प्रयोजन योजना बनाने में भारतीय रेल के साथ भागीदारी का अनुरोध किया है. उच्च मवि अंबाकलां में नहीं खुलेगा एमएएनयूयू का अध्ययन केंद्र स्थानीय सांसद रमा देवी के पत्र के जवाब में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि मोलाना आजाउ उर्दू विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र पिपराही के कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक स्कूल अंबाकलां में स्थापित करना उनके बस में नहीं हैं. इस मामले में विश्वविद्यालय को विशेषाधिकार प्राप्त है. कहा गया है कि एमएएनयूयू एक स्वायत संगठन है. जो अपने अधिनियम, संविधियों, अध्यदेशों व प्रावधानों के अंतर्गत कार्य करता है. दूरस्थ शिक्षा केंद्र, अध्ययन केंद्रों की स्थापना, रख रखाव या मान्यता देने की शक्ति विश्वविद्यालय को प्राप्त है. सांसद ने मंत्री से एमएएनयूयू का अध्ययन केंद्र शिवहर के पिपराही स्थित उक्त विद्यालय में स्थापित करने की मांग मंत्री से की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन