अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर व व्यवसायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:17 PM
अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर व व्यवसायी फोटो-18 नर्सिंग होम के बाहर उमड़ी भीड़, 19 गोली से चटका खिड़की का शीशा, 20 थानाध्यक्ष से जानकारी लेते डीएसपी, 21 बरामद खोखा देखते डीएसपी, 22 लॉज में छापेमारी करती पुलिसनववर्ष का मजा किरकिरा करने की फिर हुई साजिशडॉ. लोहिया के घर फायरिंग से दहशत में शहरवासी31 दिसंबर […]
अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर व व्यवसायी फोटो-18 नर्सिंग होम के बाहर उमड़ी भीड़, 19 गोली से चटका खिड़की का शीशा, 20 थानाध्यक्ष से जानकारी लेते डीएसपी, 21 बरामद खोखा देखते डीएसपी, 22 लॉज में छापेमारी करती पुलिसनववर्ष का मजा किरकिरा करने की फिर हुई साजिशडॉ. लोहिया के घर फायरिंग से दहशत में शहरवासी31 दिसंबर 2014 को हुई थी दवा व्यवसायी यतींद्र की हत्यापांच वर्ष पूर्व भी अपराधियों का निशाना बने थे कुछ डॉक्टरसीतामढ़ी. नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. प्रेम पुष्प लोहिया के आवासीय क्लिनिक पर रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली बरसाये जाने की घटना ने शहरवासियों में एक बार फिर दहशत पैदा कर दिया है. डॉक्टर के क्लिनिक पर फायरिंग के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार भी गरम है. दूसरी दफा नववर्ष की मजा को किरकिरा करने की साजिश के तौर भी इसे देखा जा रहा है. गौरतलब हो कि 31 दिसंबर 2014 की संध्या अपराधियों ने रंगदारी को लेकर शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी यतींद्र खेतान की हत्या कर दी थी. इसके पूर्व 30 दिसंबर की संध्या प्रतापनगर में मोबाइल व्यवसायी मुनींद्र पाठक को गोलियों से भूना गया था. तब इन दो घटनाओं ने नगर में अमन चैन को छीन लिया था. सूत्र के मुताबिक नगर में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का खेल एक बार फिर पनपने लगा है. अपराधियों ने शहर के कुछ चिकित्सकों के अलावा व्यवसायियों को भी निशाने पर लिया है. इन लोगों के मोबाइल पर रंगदारी के कॉल आने की भी चर्चा हो रही है. हालांकि इस संदर्भ में अब तक थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. बताया जाता है कि पांच वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने नगर के प्रमुख चिकित्सकों के साथ व्यवसायियों को निशाना बनाया था, जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार वर्मा, डॉ. मेजर बीएन झा, डॉ. अनिल कुमार सिंह के आवासीय क्लिनिक के बाहर बम विस्फोट किया गया था. हालांकि कम क्षमता के बम से कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इसको लेकर दहशत कायम रहा. इसके बाद अपराधियों ने मिथिला साइकिल स्टोर को निशाना बना कर बम फेंका, जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए थे. तब तत्कालीन एसपी राकेश राठी को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. हालांकि बम विस्फोट का मास्टरमाइंड समेत कई अपराधी दबोचे गए, लेकिन दहशत कम नहीं हुआ.दो पिस्टल से की गई फायरिंगबाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों द्वारा दो अलग-अलग पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इसमें एक नाइन एमएम तथा दूसरा सेवन प्वाइंट 22 का था. अपराधियों द्वारा चलाई गई तीन गोली आवासीय क्लिनिक की दीवार एवं दो गोली दरवाजे से टकराई है. वहीं एक गोली से खिड़की का शीशा चटक गया. अपराधियों ने जिस अंदाज से गोली चलाई, निशाने पर डॉक्टर का परिवार ही था. दरअसल खिड़की के सामने ही डॉक्टर का एक कमरा है, जिसे बेडरुम बताया जा रहा है. जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि अपराधियों द्वारा छह राउंड फायरिंग की गई. यह महज संयोग ही रहा कि क्लिनिक में मौजूद मरीज, अटेंडेंट, स्टाफ अथवा परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं था.नगर के लॉज में पुलिस की छापेमारीचिकित्सक डॉ प्रेम पुष्प लोहिया के आवासीय क्लिनिक पर फायरिंग की घटना के बाद नगर थाने की पुलिस हरकत में आ गयी है. एसपी हरिप्रसाद एस के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम नगर के संदिग्ध लॉजों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू किया है. छापेमारी के दौरान अब तक एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. वहीं आधा दर्जन से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. लॉज मालिक से युवकों के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इन युवकों की गतिविधियां क्या है? कितने दिनों से रह रहे हैं? तथा किन-किन लोगों से उनका संपर्क है? इसके साथ उनके सामान को भी सर्च किया जा रहा है. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष के साथ दारोगा राकेश गोसाईं के अलावा दारोगा राकेश कुमार को भी शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










