जनता की सेवा के लिए 24 घंटा उपलब्ध : डॉ रंजु

Updated:
विज्ञापन

जनता की सेवा के लिए 24 घंटा उपलब्ध : डॉ रंजुबाजपट्टी : स्थानीय विधायक डॉ रंजु गीता ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ‘जनता के द्वारा विधायक कार्यक्रम’ के तहत नानपुर व बोखरा प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा समाप्त कर अब बाजपट्टी प्रखंड का दौरा आरंभ की है. इस क्रम में गुरुवार को प्रखंड […]

विज्ञापन

जनता की सेवा के लिए 24 घंटा उपलब्ध : डॉ रंजुबाजपट्टी : स्थानीय विधायक डॉ रंजु गीता ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ‘जनता के द्वारा विधायक कार्यक्रम’ के तहत नानपुर व बोखरा प्रखंड के सभी पंचायतों का दौरा समाप्त कर अब बाजपट्टी प्रखंड का दौरा आरंभ की है. इस क्रम में गुरुवार को प्रखंड के रसलपुर, रतवाड़ढ़, मदारीपुर समेत अन्य गांवों का दौरा की. इस दौरान विधायक डॉ गीता का जगह-जगह माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने जनता की समस्याओं से रूबरू होकर निदान के लिए संबंधित अधिकारी से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए 24 घंटा उपलब्ध हूं. मोबाइल भी लगातार चालू रहता है. मौके पर मो तसलीम बोखारी, मो जब्बार राइन, मुकेश यादव, अधिवक्ता सब्बीर उस्मानी, मो गुलाब, मो कमरूज्जमा, मो जावेद, बाबर अली समेत अन्य मौजूद थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी मो अरमान अली ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन