सकारात्मक बदलाव पर चिंतन की जरूरत
सकारात्मक बदलाव पर चिंतन की जरूरत फोटो- 12 विचार व्यक्त करती प्रतिभागी छात्रा, 13 मौजूद अभिभावक व अन्य सीतामढ़ी एनएस डीएवी, डुमरा में संपन्न वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र व कप देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य डा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वाद-विवाद का विषय बिहार की सामाजिक […]
सकारात्मक बदलाव पर चिंतन की जरूरत फोटो- 12 विचार व्यक्त करती प्रतिभागी छात्रा, 13 मौजूद अभिभावक व अन्य सीतामढ़ी एनएस डीएवी, डुमरा में संपन्न वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र व कप देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य डा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वाद-विवाद का विषय बिहार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति को समझने से था. हर युवा को समाज में सामाजिक व राजनीतिक संतुलन कायम करने की कोशिश करनी होगी. डा कुमार का कहना था कि व्यक्ति नहीं, बल्कि सोच महत्वपूर्ण होती है. हमें आलोचना के बजाय सकारात्मक बदलाव पर चिंतन करना चाहिए. वाद-विवाद विषय के पक्ष में विचार व्यक्त कर डीएवी डुमरा का अपेक्षा प्रकाश व डीएवी थावे की प्रज्ञा श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर रही. वहीं डीएवी झंझारपुर का ऋषभ आनंद व डीपीएस लगमा की साक्षी कुमारी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. उक्त विषय के विपक्ष में विचार व्यक्त कर डीएवी डुमरा की अपराजिता व डीएवी थावे की सलोनी प्रथम स्थान पर रही, जबकि डीएवी दरभंगा की गौतमी द्वितीय व डीएवी रून्नीसैदपुर की शिवानी प्रिया तृतीय स्थान पर रही. निर्णायक मंडल में अरुण कुमार, एमके वर्मा व जेएल कर्ण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










