गुणवत्तापूर्ण शक्षिा के लिए संकल्पित हो शक्षिक
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित हो शिक्षकमेजरगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से संकल्प दिवस के अवसर पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया. प्रखंड महासचिव सुशील झा ने संघ के पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रखंड […]
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पित हो शिक्षकमेजरगंज . प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से संकल्प दिवस के अवसर पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया. प्रखंड महासचिव सुशील झा ने संघ के पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रखंड के सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना शत-प्रतिशत भागीदारी देंगे. साथ हीं संगठन को सशक्त करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की अपील की. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील सिंह प्रभाकर, अमरनाथ साह, दिलीप सिंह, प्रमोद गौतम, रामनाथ साह, बैजंती मीनू, शिल्पा सिन्हा समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










