अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका सीतामढ़ी. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर बेबुनियाद व मानहानि जनक आरोप लगाये जाने से आक्रोशित भाजपा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के कारगिल चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण एवं […]

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका सीतामढ़ी. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर बेबुनियाद व मानहानि जनक आरोप लगाये जाने से आक्रोशित भाजपा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के कारगिल चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक अनीश कुमार सिंह कर रहे थे. शाहीन ने कहा कि एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वित मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. कार्यक्रम में चुनचुन सिंह, मणिकांत झा हिमांशु, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार, मो. समीर, खुर्शीद अंसारी, भोला बाबू, राजेश सिंह, शादाब अंसारी, मुन्ना अंसारी, समीर अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन