नर्धिन के बीच 251 कंबल का वितरण

Updated:
विज्ञापन

निर्धन के बीच 251 कंबल का वितरण रुन्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव स्थित पैक्स गोदाम भवन के परिसर में सुब्बी सहयोग समिति दुमका (झारखंड) के तत्वावधान में निर्धन लोगों के बीच 251 कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के बिहार राज्य के प्रभारी संगीता देवी, राष्ट्रीय वित्तीय प्रभारी सरोज सिंह एवं […]

विज्ञापन

निर्धन के बीच 251 कंबल का वितरण रुन्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव स्थित पैक्स गोदाम भवन के परिसर में सुब्बी सहयोग समिति दुमका (झारखंड) के तत्वावधान में निर्धन लोगों के बीच 251 कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के बिहार राज्य के प्रभारी संगीता देवी, राष्ट्रीय वित्तीय प्रभारी सरोज सिंह एवं संयोजक संजय महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. समारोह में क्षेत्र के विकलांग, विधवा, वृद्ध व असहाय लोगों की संस्था की ओर से कंबल दिया गया. समारोह को संबोधित करते प्रखंड कांग्रेस के भूतपूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि समाज सेवा एवं उसमें भी असहाय लोगों की मदद करना मानव का धर्म है. इससे बढ़ कर कोई और सेवा नहीं है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, रंजीत सिंह, अजय कुमार सिंह, कामेश्वर झा, लीलाधर झा, संजय सिंह, प्रमोद सिंह व सुधीर सिंह समेत अन्य मौजूद थे. अध्यक्षता समाजसेवी नंद किशोर सिंह ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन