फरजी पत्र की कॉपी लेकर पहुंचा अभ्यर्थी

Updated:
विज्ञापन

फरजी पत्र की कॉपी लेकर पहुंचा अभ्यर्थी डुमरा. जिला शिक्षा कार्यालय में सोमवार को एक अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री द्वारा नियोजन-पत्र वितरण का आदेश पत्र लेकर डीइओ के पास पहुंचा. डीइओ जयप्रकाश शर्मा ने उक्त पत्र को फरजी करार दिया. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को गुमराह कर उनसे आर्थिक शोषण के लिये यह हथकंडा अपनाया जा […]

विज्ञापन

फरजी पत्र की कॉपी लेकर पहुंचा अभ्यर्थी डुमरा. जिला शिक्षा कार्यालय में सोमवार को एक अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री द्वारा नियोजन-पत्र वितरण का आदेश पत्र लेकर डीइओ के पास पहुंचा. डीइओ जयप्रकाश शर्मा ने उक्त पत्र को फरजी करार दिया. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को गुमराह कर उनसे आर्थिक शोषण के लिये यह हथकंडा अपनाया जा रहा है.क्या लिखा है फरजी पत्र मेंफरजी आदेश पत्र में जिला शिक्षा कार्यालय का पत्रांक-1159, दिनांक-15.12.15 अंकित है, जिसमें डीइओ के हवाले से सूचना दी गयी है कि सूबे के शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी 26 दिसंबर को समाहरणालय के सभाकक्ष में संध्या 4 बजेे टीइटी उर्दू व बांग्ला शिक्षक अभ्यर्थी के अलावा तालीमी मरकज, टोलासेवकों को नियोजन पत्र वितरण किया जाएगा. इसके लिए सभी अभ्यर्थी 3 बजे तक मूल प्रमाणपत्र के साथ सभकक्ष में उपस्थित हो जाएंगे. इस बाबत डीइओ श्री शर्मा ने उक्त पत्र को फरजी करार देते हुए अभ्यर्थियों को ऐसी सूचनाओं से परहेज करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन