फुटपाथ वक्रिेता संघ की बैठक
फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक फोटो नंबर-15 बैठक के बाद दूकानों को बंद कराने जाते फुटपाथ विक्रेता संघ के लोगसीतामढ़ी. नगर के गांधी मैदान में शनिवार को फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष आफताब अंजुम बिहारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर परिषद व जिला प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ विक्रेता को परेशान […]
फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक फोटो नंबर-15 बैठक के बाद दूकानों को बंद कराने जाते फुटपाथ विक्रेता संघ के लोगसीतामढ़ी. नगर के गांधी मैदान में शनिवार को फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष आफताब अंजुम बिहारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर परिषद व जिला प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ विक्रेता को परेशान करने को लेकर नाराजगी जाहिर की गयी. सदस्यों ने कहा कि फुटपाथी विक्रेताओं को स्थायी जगह मिलना चाहिए. हालांकि फुटपाथी विक्रेताओं ने बैठक में लखनदेइ पुल पर दुकान नहीं लगाने का निर्णय लिया. साथ ही महीने के अंतिम शनिवार को सभी फुटपाथी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष श्री बिहारी ने कहा कि फुटपाथी विक्रेताओं का सर्वे का काम पूरा हो गया है. सर्वेक्षणकर्ता कंपनी द्वारा बायोमेट्रिक का काम किया जा रहा है, जो करीब 25 प्रतिशत का काम कर चुका है. काम काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण फुटपाथी विक्रेताओं को परेशानी हो रही है. बैठक के बाद संघ के सैकड़ों फुटपाथी विक्रेता शहर में जुलूस निकाल कर फुटपाथ पर लगे दूकानों को बंद कराया व आगे से महीने के अंतिम शनिवार को दूकान बंद रखने की चेतावनी दी. मौके पर ससपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, रवि प्रकाश, शफी अंसारी, विपिन कुमार, सूरज कुमार गुप्ता, लालबाबू, रौशन साह, प्रमोद साह व विनय पाठक समेत दर्जनों फुटपाथी विक्रेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










