ठंड से चौकीदार की मौत
ठंड से चौकीदार की मौत बाजपट्टी. प्रखंड के मधुरापुर गांव निवासी चौकीदार रामचंद्र दास(45) की शुक्रवार देर रात ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक बनगांव बाजार पर रात्रि गश्त कर रहा था. इसी क्रम में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी और पक्षाघात के बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा. बेहतर इलाज के लिए […]
ठंड से चौकीदार की मौत बाजपट्टी. प्रखंड के मधुरापुर गांव निवासी चौकीदार रामचंद्र दास(45) की शुक्रवार देर रात ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक बनगांव बाजार पर रात्रि गश्त कर रहा था. इसी क्रम में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी और पक्षाघात के बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा. बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल से डीएमसीएच, दरभंगा रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उक्त चौकीदार की जान गयी है. चौकीदार संघ ने स्व दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजन को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










