मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार फोटो-15 गिरफ्तार चोरों के साथ नगर थानाध्यक्ष व अन्यनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलतादुकान से चोरी गयी इंटेक्स कंपनी की मोबाइल बरामदचार मइ को सौरभ कुमार की दुकान में हुई थी चोरीगिरोह का सरगना संदीप कुमार उर्फ भुलन फरारनगर में कैटरर के यहां बैरा […]

विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार फोटो-15 गिरफ्तार चोरों के साथ नगर थानाध्यक्ष व अन्यनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलतादुकान से चोरी गयी इंटेक्स कंपनी की मोबाइल बरामदचार मइ को सौरभ कुमार की दुकान में हुई थी चोरीगिरोह का सरगना संदीप कुमार उर्फ भुलन फरारनगर में कैटरर के यहां बैरा का करता था कामसीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयनारायण प्रसाद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर गिरोह में शामिल तीन चोर को गिरफ्तार किया है. इन चोरों के पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राजा कुमार पिता उमा मंडल, प्रेम कुमार पटेल पिता रामवृक्ष पटेल एवं लव कुमार पिता लक्ष्मण साह भवदेपुर गोट(रीगा) का रहनेवाला है. वहीं गिरोह का सरगना संदीप कुमार उर्फ भुलन पिता वासुदेव साह पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए चिह्नित जगहों पर छापेमारी की जा रही है. वह छपरा जिले के बरका कन्हौली गांव का रहनेवाला है. शहर के एक कैटरर के यहां रह कर वह बैरा का काम करता था. इसकी आड़ में उसने चोर का गिरोह तैयार किया था, जिसके माध्यम से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. इएमआइ के आधार पर पहुंची पुलिसथानाध्यक्ष ने बताया कि चार मइ को नगर के भवदेपुर गुमटी स्थित सौरभ कुमार की मोबाइल दुकान में शटर तोड़ कर नौ मोबाइल की चोरी हुई थी. इस संदर्भ में सौरभ ने थाने में प्राथमिक कांड संख्या-263/15 दर्ज कराया था. पुलिस अनुसंधान के क्रम में चोरी गयी मोबाइल के इएमआइ के आधार पर गिरोह तक पहुंचा जा सका. राजा से पूछताछ में हुआ खुलासापुलिस ने पहले राजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसने चोरी गयी एक मोबाइल प्रेम कुमार पटेल के हाथों 12 सौ रुपये में बेचा है. वही मोबाइल प्रेम ने लव के हाथ 18 सौ रुपये में बेच दिया. इसी क्रम में तीनों को दबोच लिया गया. पूछताछ में तीनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. छापेमारी में अवर निरीक्षक राकेश गोसाईं के अलावा सअनि आस नारायण प्रसाद शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन